Aaj Ka Panchang 17 दिसंबर 2023: विवाह पंचमी आज, जानें कब से कब तक रहेगा राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त

Published : Dec 17, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-17-Dec-2023

सार

Panchang 17 December 2023: 17 दिसंबर को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इसदिन धनिष्ठा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:20 से 05:40 तक रहेगा। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम और देवी सीता का विवाह अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 17 दिसंबर, रविवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

17 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 December 2023)
17 दिसंबर 2023, दिन रविवार को अगहन मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शाम 05.33 तक रहेगी। इस दिन विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीराम और देवी सीता का विवाह हुआ था। रविवार को धनिष्ठा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:20 से 05:40 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को सूर्य और बुध धनु राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, शुक्र तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

17 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:05 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Dec 17 10:59 AM
चन्द्रास्त - Dec 17 10:21 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:01 PM – 12:43 PM
अमृत काल - 05:15 PM – 06:44 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:29 AM – 06:17 AM

17 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:22 PM – 1:42 PM
कुलिक - 3:01 PM – 4:20 PM
दुर्मुहूर्त - 04:15 PM – 04:57 PM
वर्ज्यम् - 09:38 AM – 11:08 AM


ये भी पढ़ें-

धन लाभ के 7 उपाय, खर मास में 1 भी कर लेंगे तो दूर होगी पैसों की तंगी


Mokshada Ekadashi 2023 कब, 22 या 23 दिसंबर को? दूर करें कन्फ्यूजन?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज