Aaj Ka Panchang 18 फरवरी 2024: आज माघ गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन, चंद्रमा करेगा राशि परिवर्तन

Published : Feb 18, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-18-Feb-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 18 फरवरी, रविवार को माघ मास की गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। इस दिन प्रजापति, सौम्य, वैधृति और विषकुंभ नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:55 से 06:20 तक रहेगा। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक साल में कुल 4 नवरात्रि मनाई जाती है। इनमें से 2 प्रकट और और गुप्त नवरात्रि होती है। हिंदू पंचांग के 11वे महीने माघ में गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। इस बार 18 फरवरी, रविवार को माघ मास की गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

18 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 February 2024)
18 फरवरी 2024, दिन रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 08.15 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये माघ मास की गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। रविवार को रोहिणी नक्षत्र सुबह 09.22 तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से प्रजापति और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:55 से 06:20 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मेष राशि में, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र, मंगल और बुध मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

18 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:01 AM
सूर्यास्त - 6:20 PM
चन्द्रोदय - Feb 18 12:56 PM
चन्द्रास्त - Feb 19 3:12 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 06:05 AM – 07:43 AM और 01:18 AM – 02:59 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:24 AM – 06:12 AM

18 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:40 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:30 PM – 4:55 PM
दुर्मुहूर्त - 04:49 PM – 05:34 PM
वर्ज्यम् - 03:14 PM – 04:55 PM


ये भी पढ़ें-

Kab Hai Somvati Amavasya: कब है साल 2024 की पहली सोमवती अमावस्या?


Jaya Ekadashi 2024 Date: कब करें जया एकादशी व्रत, 19 या 20 फरवरी? नोट करें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से
Shani Kumbh Rashifal 2026: साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ रहेगा या अशुभ? जानें शनि राशिफल से