
हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलते रहते हैं। इन सभी ग्रहों में चंद्रमा की गति सबसे अधिक तेज है। ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि बदलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा हमारे मन का कारक है। यही कारण है कि हमारे मन के विचार निरंतर बदलते रहते हैं। 2 मार्च को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
2 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 March 2024)
2 मार्च 2024, दिन शनिवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को विशाखा नक्षत्र दोपहर 02.42 तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर, व्याघात और हर्षण नाम के 3 योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:45 से 11:11 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
2 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:51 AM
सूर्यास्त - 6:26 PM
चन्द्रोदय - Mar 03 12:26 AM
चन्द्रास्त - Mar 03 11:16 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:15 PM – 01:02 PM
अमृत काल - 05:11 AM – 06:55 AM और 04:59 AM – 06:40 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:14 AM – 06:02 AM
2 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:05 PM – 3:32 PM
कुलिक - 6:51 AM – 8:18 AM
दुर्मुहूर्त - 08:23 AM – 09:10 AM
वर्ज्यम् - 06:54 PM – 08:35 PM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।