
फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहते हैं। इस दिन से व्रज के मंदिरों में होली उत्सव शुरू हो जाता है, इसलिए इसे रंगभारी ग्यारस भी कहते हैं। इस बार ये व्रत 20 मार्च, बुधवार को किया जाएगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
20 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 March 2024)
20 मार्च 2024, दिन बुधवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इसे रंगभरी ग्यारस भी कहते हैं। बुधवार को पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:34 से 02:04 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
20 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पुष्य
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:34 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चन्द्रोदय - Mar 20 2:33 PM
चन्द्रास्त - Mar 21 4:19 AM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है
अमृत काल - 03:34 PM – 05:20 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:57 AM – 05:45 AM
20 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:04 AM – 9:34 AM
कुलिक - 11:04 AM – 12:34 PM
दुर्मुहूर्त - 12:10 PM – 12:58 PM
वर्ज्यम् - 04:59 AM – 06:45 AM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।