Aaj Ka Panchang 19 मार्च 2024: चंद्रमा करेगा कर्क राशि में प्रवेश, जानें आज कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे?

Published : Mar 19, 2024, 06:00 AM IST
Panchang-19-March-2024

सार

19 मार्च, मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से सुस्थिर और पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:34 से शाम 05:03 तक रहेगा। इस दिन चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित गति से आगे बढ़ता है। हमारे सौर मंडल के नवग्रहों में से चंद्रमा की गति सबसे ज्यादा तेज है। ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि बदलता है। इस तरह चंद्रमा मात्र 28 से 29 दिनों में एक राशि चक्र पूरा कर लेता है। सोमवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

19 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 March 2024)
19 मार्च 2024, दिन मंगलवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दिन भर रहेगी। मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र रात 08.10 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से सुस्थिर और इसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:34 से शाम 05:03 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

19 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:35 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - Mar 19 1:37 PM
चन्द्रास्त - Mar 20 3:39 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:10 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 05:33 PM – 07:17 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 AM – 05:46 AM

19 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:34 AM – 11:04 AM
कुलिक - 12:34 PM – 2:04 PM
दुर्मुहूर्त - 08:59 AM – 09:46 AM और 11:22 PM – 12:10 AM
वर्ज्यम् - 07:10 AM – 08:54 AM और 04:59 AM – 06:45 AM

 

ये भी पढ़ें-

Holika Pujan Muhurat 2024: होलिका पूजन में क्या-क्या चढ़ाएं, कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें, कब करें दहन? जानें पूरी डिटेल


Chandra Grahan 2024: होली पर होगा 4 घंटे का चंद्र ग्रहण, क्या इस दौरान रंग-गुलाल खेल सकते हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज