19 March 2024 Aaj Ka Rashifal: मेष-वृश्चिक वालों को मिलेगी गुड न्यूज, कौन फंस सकता है कानूनी मामलों में? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 19 March 2024: 19 मार्च, मंगलवार को फाल्गुन शुक्ल दशमी तिथि रहेगी। इस दिन सुस्थिर, वर्धमान, शोभन और अतिगण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:34 से शाम 05:03 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Mar 18, 2024 7:57 AM IST

Aaj Ka Rashifal 19 March 2024: 19 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले निगेटिव कामों से दूर हें, इनकी सेहत में सुधार होगा। वृषभ राशि वाले निवेश कर सकते हैं, इनके निर्णयो की तारीफ होगी। मिथुन राशि वालों का विवाद हो सकता है और कोई प्लानिंग भी बिगड़ सकती है। कर्क राशि वालों को मानसिक शांति मिलेगी, ये लोग करियर पर पूरा ध्यान देंगे। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

19 मार्च 2024 मेष राशिफल (19 March 2024 Mesh Rashifal)
आज आफ नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं। अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। कोई निर्णय लेने में परेशानी हो रही है तो अनुभवी लोगों की सलाह लें। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल उचित बना रहेगा। सेहत में सुधार होगा।

19 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (19 March 2024 Vrishbha Rashifal)
किसी से भी बात करते समय गलत शब्दों का उपयोग न करें, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। बिजनेस की गतिविधियां सामान्य रहेंगी। आपके निर्णयों की सभी तारीफ करेंगे। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। अति आत्मविश्वास परेशानी में डाल सकता है।

19 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (19 March 2024 Mithun Rashifal)
आज आपकी बिजनेस से जुड़ी कोई प्लानिंग बिगड़ सकती है। मार्केटिंग से जुड़े काम पूरे होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। जल्दबाजी की बजाय शांति से अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। ससुराल पक्ष से कोई विवाद हो सकता है। सेहत के मामलों में लापरवाही न बरतें।

19 मार्च 2024 कर्क राशिफल (19 March 2024 Kark Rashifal)
आज नौकरी-बिजनेस में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। दुश्मन आपको चोट पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। धर्म के कामों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। बच्चे और युवा अपनी पढ़ाई और करियर पर पूरा ध्यान देंगे। दूसरों की सलाह मानना गलत साबित होगा।

19 मार्च 2024 सिंह राशिफल (19 March 2024 Singh Rashifal)
काम ज्यादा होने से सेहत बिगड़ सकता है। निगेटिविटी को अपने ऊपर हावी न होने दें, नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। जल्दबाजी की बजाय आराम से काम पूरा करने का प्रयास करें। महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से आरामदायक रहेगा। बिनेजस-नौकरी की नई योजनाएं बनेंगी।

19 मार्च 2024 कन्या राशिफल (19 March 2024 Kanya Rashifal)
आज किसी भी तरह की यात्रा से बचें। बिजनेस की गतिविधियों में सुधार हो सकता है। दांपत्य जीवन में रिश्ते मधुर हो सकते हैं। नौकरी में प्रदर्शन उम्मीद से ज़्यादा रहने की संभावना है। आप सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होंगे। बच्चों के एडमिशन को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी।

19 मार्च 2024 तुला राशिफल (19 March 2024 Tula Rashifal)
अनजान लोगों से व्यवहार करते समय सावधान रहें, नहीं तो धोखा हो सकता है। कुछ लोग स्वार्थ के लिए आपका उपयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी और परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। पारिवारिक मामलों में आपका निर्णय सर्वोपरि रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

19 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (19 March 2024 Vrischik Rashifal)
आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और लाभ कम होगा। लव लाइफ में उचित सामंजस्य बना रहेगा, कुछ पुराने मतभेद दूर होंगे। संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। विवादों से दूर रहें तो ठीक रहेगा।

19 मार्च 2024 धनु राशिफल (19 March 2024 Dhanu Rashifal)
दूसरों के मामलों में दखल न दें, नहीं तो मान हानि हो सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। आज कारोबार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर की योजना पूरी हो सकती है। किसी प्रिय मित्र से मिलकर पुरानी यादें भी ताज़ा होंगी।

19 मार्च 2024 मकर राशिफल (19 March 2024 Makar Rashifal)
आज आप पर निगेटिविटी हावी रहेगी। इनवेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिलने से खुशी होगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। संतान सुख भी मिलेगा।

19 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (19 March 2024 Kumbh Rashifal)
आज आपका पूरा ध्यान बिजनेस को आगे बढ़ाने पर रहेगा। लव लाइफ और सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। आपके अच्छे कामों के लिए आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में भी थोड़ा समय बीतेगा।

19 मार्च 2024 मीन राशिफल (19 March 2024 Meen Rashifal)
किसी भी काम में खर्च करने से पहले अपने बजट पर विचार करें। लोन से जुड़े काम आज अटक सकते हैं। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें, नहीं तो बाद परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। संतान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।


ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2024: होली पर होगा 4 घंटे का चंद्र ग्रहण, क्या इस दौरान रंग-गुलाल खेल सकते हैं?


Kab Hai Gudi Padwa 2024: 9 या 10 अप्रैल, कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!