Aaj Ka Panchang 18 मार्च 2024: आज दिन भर रहेगा कालदण्ड नाम का अशुभ योग, जानें राहुकाल का समय

Published : Mar 18, 2024, 05:00 AM IST
aaj ka Panchang

सार

Aaj Ka Panchang: 18 मार्च, सोमवार को फाल्गुन शुक्ल नवमी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन कालदण्ड, धूम्र, सौभाग्य और शोभन नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:05 से 09:35 तक रहेगा। 

हिंदू धर्म में हर शुभ का मुहूर्त देखकर किया जाता है। मुहूर्त देखने के लिए आमतौर पर पंचांग का उपयोग किया जाता है। देखा जाए तो पंचांग हिंदू धर्म का अभिन्न हिस्सा है। पंचांग बनाते समय 5 चीजों का विशेष ध्यान रखा जाता है- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

18 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 March 2024)
18 मार्च 2024, दिन सोमवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दिन भर रहेगी। सोमवार को आर्द्रा नक्षत्र शाम 06.10 तक रहेगा, इसके बाद पुर्नवसु नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड और इसके बाद पुर्नवसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:05 से 09:35 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

18 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:36 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - Mar 18 12:40 PM
चन्द्रास्त - Mar 19 2:54 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:10 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 07:35 AM – 09:17 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:59 AM – 05:47 AM

18 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:05 AM – 12:34 PM
कुलिक - 2:04 PM – 3:34 PM
दुर्मुहूर्त - 12:58 PM – 01:46 PM और 03:22 PM – 04:09 PM


ये भी पढ़ें-

Holashtak: होलाष्टक 2024 में करें ये 5 उपाय, बचे रहेंगे दुर्भाग्य से


Chaitra Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, कितने दिनों की होगी? जानें घट स्थापना के मुहूर्त भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज