Aaj Ka Panchang 17 मार्च 2024: आज से शुरू होगा होलाष्टक, जानें दिन भर के शुभ-अशुभ योग

Published : Mar 17, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-17-March-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 17 मार्च, रविवार से होलाष्टक शुरू हो जाएगा। इस दिन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। रविवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग रहेगा। 

होली के पहले के 8 दिनों को होलाष्टक कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि नहीं करने चाहिए। होलाष्टक से जुड़ी कईं अन्य परंपराएं भी हमारे देश में प्रचलित हैं। कहा जाता है कि इन्हीं 8 दिनों में राक्षसों के राजा हिरण्यकश्यिपु ने अपने पुत्र प्रह्लाद को प्रताड़ित किया था। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

17 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 March 2024)
17 मार्च 2024, दिन रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिन भर रहेगी। रविवार को मृगशिरा नक्षत्र शाम 04.47 तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। इस दिन से होलाष्टक शुरू होगा। रविवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग रहेगा। इनके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 05:03 से 06:32 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

17 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:37 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - Mar 17 11:44 AM
चन्द्रास्त - Mar 18 2:02 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:11 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 07:43 AM – 09:22 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:00 AM – 05:48 AM

17 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:35 PM – 2:04 PM
कुलिक - 3:34 PM – 5:03 PM
दुर्मुहूर्त - 04:57 PM – 05:45 PM
वर्ज्यम् - 01:40 AM – 03:22 AM


ये भी पढ़ें-

Holika Dahan 2024: क्या है ‘भद्रा’, होलिका दहन पर क्यों बनता है इसका संयोग, इसे क्यों मानते हैं अशुभ?


Kumbh Mela: साल 2028 में कब और कहां लगेगा कुंभ मेला? जानें डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज