17 March 2024 आज का राशिफल: मेष-मिथुन और कन्या वालों के लिए लाभकारी रहेगा दिन, दैनिक राशिफल से जानें 12 राशियों का हाल

Daily Horoscope 17 March 2024: 17 मार्च, रविवार से होलाष्टक शुरू होगा। इस दिन सौम्य, ध्वांक्ष, आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। राहुकाल शाम 05:03 से 06:32 तक रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Mar 16, 2024 5:44 AM IST / Updated: Mar 17 2024, 08:17 AM IST

Aaj Ka Rashifal 17 March 2024: 17 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, घर में उत्सव का माहौल रहेगा। वृषभ राशि वाले का दिन शानदार रहेगा, इन्हें इन्वेस्टेमेंट से फायदा होगा। मिथुन राशि वाले को कोई उपहार मिल सकता है, इनकी सेहत भी ठीक रहेगी। कर्क राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं, धन की स्थिति बेहतर रहेगी। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

17 मार्च 2024 मेष राशिफल (17 March 2024 Mesh Rashifal)
आज किसी से आपकी अचानक रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने से खुशी रहेगी। वर्तमान के ख़र्चों को टाल दें तो बेहतर रहेगा। भाई या बहन की मदद से लाभ मिलने की संभावना है। घर में उत्सव का माहौल आपके तनाव को कम करेगा।

17 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (17 March 2024 Vrishbha Rashifal)
लव लाइफ के हिसाब से आज का दिन शानदार रहेगा। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। बेफिजूल के कामों में समय बर्बाद न करें। इन्वेस्टेमेंट से फायदा होगा। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।

17 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (17 March 2024 Mithun Rashifal)
आज आप किसी रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। किसी से कोई अच्छा उपहार मिल सकता है। माता-पिता की सहायता से आर्थिक लाभ होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी बात सुनकर आपको खुशी होगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

17 मार्च 2024 कर्क राशिफल (17 March 2024 Kark Rashifal)
आज आपका दिन मनोरंजन में बितेगा। यात्रा पर जाना लाभदायक रहेगा। दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। दुश्मनों पर नजर रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी विवाद के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

17 मार्च 2024 सिंह राशिफल (17 March 2024 Singh Rashifal)
लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। आज आप भविष्य के लिए अच्छी योजना बना सकते हैं। घर में मेहमान के आ जाने से कोई प्लानिंग फेल हो सकती है। आज आप घूमने-फिरने पर काफी पैसा खर्च करेंगे। दोस्तों की मदद से अटके काम पूरे होंगे। सेहत में लापरवाही भारी पड़ेगी।

17 मार्च 2024 कन्या राशिफल (17 March 2024 Kanya Rashifal)
आज आपके परिवार में कोई पार्टी या उत्सव हो सकता है। कोशिश करें कि किसी का दिल न दुखाएं। रचनात्मक कामों में समय बीतेगा। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। संतान से सुख मिलेगा।

17 मार्च 2024 तुला राशिफल (17 March 2024 Tula Rashifal)
दोस्त के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। लंबे सय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अपने लक्ष्य हासिल करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें ,नहीं तो धोखा हो सकता है। नए लोगों से आपकी मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

17 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (17 March 2024 Vrischik Rashifal)
ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। महिलाओं का समय शॉपिंग में बीतेगा। लव लाइफ पहले से काफी बेहतरीन रहेगी और रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। सेहत के मामलों लापरवाही न बरतें। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है।

17 मार्च 2024 धनु राशिफल (17 March 2024 Dhanu Rashifal)
आज आप किसी बात से दुखी हो सकते हैं। आप जिनकी परवाह करते हैं, वे आपके पास ही रहेंगे। आपके रचनात्मक कामों को लोगों की सराहना मिलेगी। आपके काम का तरीका आपको कोई अप्रत्याशित पुरस्कार दिला सकता है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता दें।

17 मार्च 2024 मकर राशिफल (17 March 2024 Makar Rashifal)
वर्क प्लेस पर हर कोई आपसे बात करना चाहेगा और मदद की उम्मीद भी रखेगा। किसी को देखकर आपके मन में प्रेम की भावनाएं हिलोरी मार सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी खास रहेगा, इन्हें मनचाही सफलता मिलेगी। आज आप पैसे बचाने का हुनर सीख सकते हैं।

17 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (17 March 2024 Kumbh Rashifal)
आज आप अपनी इच्छा से जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कोई नया साहित्य पढ़कर आपको पुराने दिनों की याद आ सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस होगी, हालांकि शाम तक स्थिति पुन: सामान्य हो जाएगी। बिजनेस-नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी।

17 मार्च 2024 मीन राशिफल (17 March 2024 Meen Rashifal)
आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। नई चीजें सीखने की आपकी योग्यता सभी को पसंद आएगी। काम के बीच में आराम करने की कोशिश नाकाम होगी। आज किसी को पैसा उधार न दें, नहीं तो ये पैसा अटक सकता है। दोस्तों से कोई अप्रत्याशित उपहार मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Holika Dahan 2024: क्या है ‘भद्रा’, होलिका दहन पर क्यों बनता है इसका संयोग, इसे क्यों मानते हैं अशुभ?


Kumbh Mela: साल 2028 में कब और कहां लगेगा कुंभ मेला? जानें डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!