18 March 2024 आज का राशिफल: वृषभ-कन्या वालों का हो सकता है विवाद, किसे मिलेगी पुश्तैनी संपत्ति? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 18 March 2024: 18 मार्च, सोमवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी तिथि रहेगी। सोमवार को कालदण्ड, धूम्र, सौभाग्य और शोभन नाम के 4 योग रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Mar 17, 2024 5:28 AM IST / Updated: Mar 18 2024, 08:05 AM IST

Aaj Ka Rashifal 18 March 2024: 18 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को अटके पैसे मिल सकते हैं, नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। वृषभ राशि वाले अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, इनका कोई निर्णय ग़लत साबित हो सकता है। मिथुन राशि वाले को कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। कर्क राशि वाले आज किसी से भी पैसा उधार न लें, लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

18 मार्च 2024 मेष राशिफल (18 March 2024 Mesh Rashifal)
बच्चों के समय समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस पर ध्यान दें। किसी भी समस्या में जीवनसाथी की सलाह लें। अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। संदेह करने से पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं, इसलिए अपनी सोच में लचीला होना जरूरी है। नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

18 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (18 March 2024 Vrishbha Rashifal)
आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जरूरत पड़ने पर अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। आज आपका कोई निर्णय ग़लत साबित हो सकता है। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा। किसी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत का खास तौर पर ध्यान रखें।

18 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (18 March 2024 Mithun Rashifal)
किसी करीबी व्यक्ति से जुड़ी कोई बुरी खबर मिलने से मन निराश रहेगा। बिजनेस से जुड़ी कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। दूसरों के द्वारा पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप से घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। सामाजिक कार्यों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

18 मार्च 2024 कर्क राशिफल (18 March 2024 Kark Rashifal)
विद्यार्थियों और युवाओं को लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। आज किसी से भी पैसा उधार न लें। बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों पर कोई सख्त निर्णय ले सकते हैं। घर का माहौल शांत और सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा कर देगी। लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी।

18 मार्च 2024 सिंह राशिफल (18 March 2024 Singh Rashifal)
नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बिना बात पर किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस के लिए समय अनुकूल नहीं है। संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। विवादित संपत्ति के मामले आज सुलझ सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है।

18 मार्च 2024 कन्या राशिफल (18 March 2024 Kanya Rashifal)
आज आप पैसों के लेन-देन न करें और न ही किसी को पैसा उधार दें। पड़ोसियों से विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी खास बात का निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। बिजनेस में वर्तमान गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं की चीजों पर पैसा खर्च होगा।

18 मार्च 2024 तुला राशिफल (18 March 2024 Tula Rashifal)
परिवार के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों के एडमिशन से जुड़ी समस्या दूर होगी। धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से शांति का अनुभव होगा। आज आप काम को टालने की कोशिश करेंगे।

18 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (18 March 2024 Vrischik Rashifal)
मार्केटिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। भावुक होकर आज आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

18 मार्च 2024 धनु राशिफल (18 March 2024 Dhanu Rashifal)
आज आपके ऊपर आलस्य हावी रहेगा, जिसके कारण आपका नुकसान भी हो सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति को अपने काम में हस्तक्षेप न करने दें। ऑफिस में काम ज्यादा होने स परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। किसी वजह से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

18 मार्च 2024 मकर राशिफल (18 March 2024 Makar Rashifal)
आज अचानक कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है। आज आप कोई भी बड़ी खरीदी न करें, इससे नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत खराब होने अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इन्वेस्टमेंट न करें। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं।

18 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (18 March 2024 Kumbh Rashifal)
आज दुश्मन आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का कोई प्रोजेक्ट फेल होने से निराशा होगी। कार्यस्थल पर काम अधिक हो सकता है। नौकरी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर की कोई बड़ी समस्या आज सुलझ सकती है।

18 मार्च 2024 मीन राशिफल (18 March 2024 Meen Rashifal)
आज आपका बजट बिगड़ सकता है। कोई दुश्मन चोट पहुंचाने की कोशिश करेगा। बिजनेस से जुड़ी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। परिवार के सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करेंगे।

 

ये भी पढ़ें-

Kab Hai Gudi Padwa 2024: 9 या 10 अप्रैल, कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त भी


Holashtak: होलाष्टक 2024 में करें ये 5 उपाय, बचे रहेंगे दुर्भाग्य से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!