MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sugar Price Hike
India 22 crew pirates
Rahul Gandhi Delhi pellet gun case
Rajasthan CJP volunteers attack
Mehul Choksi lawyer
Auraiya Double Murder Case
Batwara 1947 Box Office Collection
Imran Khan Hospital
US Iran sanctions
Awarapan 2 Box Office Collections
Mumbai Powai Assault Case
Hyderabad Aston Martin accident
News Pulse 10
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Holika Pujan Muhurat 2024: आज दिन भर रहेगी भद्रा, कब करें होलिका दहन, कैसे करें पूजा-क्या-क्या चढ़ाएं? जानें पूरी डिटेल

Holika Pujan Muhurat 2024: आज दिन भर रहेगी भद्रा, कब करें होलिका दहन, कैसे करें पूजा-क्या-क्या चढ़ाएं? जानें पूरी डिटेल

Holika Pujan Vidhi-shubh muhurat 2024: हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। ये परंपरा हजारों साल पुरानी है। होलिका दहन से कईं मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Mar 24 2024, 08:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें होलिका पूजन से जुड़ी हर बात
Image Credit : adobe stock

जानें होलिका पूजन से जुड़ी हर बात

धर्म ग्रंथों में फाल्गुन मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन होलिका दहन करने की परंपरा है। ये हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इस पर्व से अनेक मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं। इस बार होलिका दहन मार्च के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। हमेशा की तरह इस बार भी होलिका दहन पर भद्रा का संयोग भी बन रहा है। आगे जानिए होलिका पूजन की विधि और दहन के शुभ मुहूर्त…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
कब करें होलिका पूजन 2024? (Holika Pujan Date 2024)
Image Credit : pinterest

कब करें होलिका पूजन 2024? (Holika Pujan Date 2024)

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा 24 मार्च, रविवार की सुबह 09:55 से शुरू होगी, जो रात 12:30 तक रहेगी। चूंकि होलिका पूजन पूर्णिमा तिथि के संयोग में शाम को होता है, इसलिए 24 मार्च की शाम को ही होलिका पूजन किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 24 मार्च को9 शुभ योग में होलिका दहन होगा। ये शुभ योग हैं-  केदार, वरिष्ठ, अमला, उभयचरी, सरल, शश महापुरुष, सर्वार्थसिद्धि, लक्ष्मी और पर्वत।

36
होलिका पूजन 2024 शुभ मुहूर्त (Holika Pujan Muhurat 2024)
Image Credit : pinterest

होलिका पूजन 2024 शुभ मुहूर्त (Holika Pujan Muhurat 2024)

विद्वानों के अनुसार, होलिका पूजन फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को प्रदोष काल में करना चाहिए। प्रदोष काल सूर्यास्त के पहले 45 मिनिट और बाद के 45 मिनिट को कहते हैं। 24 मार्च, रविवार को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 50 मिनिट से 7 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान होलिका पूजन करना शुभ रहेगा।

46
होलिका पूजन के लिए आवश्यक सामग्री (Holika Pujan Samgri List)
Image Credit : pinterest

होलिका पूजन के लिए आवश्यक सामग्री (Holika Pujan Samgri List)

कुमकुम, रोली, अबीर, मेहंदी, चावल, हार-फूल, बड़कुले (छोटे-छोटे उपलों की माला), साबूत हल्दी, मूंग, बताशे, नारियल, कच्चा सूत, जल से भरा कलश आदि।

56
इस विधि से करें होलिका पूजन (Holika Pujan Vidhi)
Image Credit : adobe stock

इस विधि से करें होलिका पूजन (Holika Pujan Vidhi)

- शुभ मुहूर्त में होलिका पूजन शुभ करें। इसके लिए सबसे पहले हाथ में पानी और चावल पूजन का संकल्प लें। इसेक बाद भगवान श्रीगणेश का ध्यान कर ये मंत्र बोलें-
ऊं गं गणपतये नम: आह्वानार्र्थे पंचोपचार गंधाक्षतपुष्पाणि समर्पयामि।।
- इसके बाद भगवान नृसिंह का ध्यान करते हुए चावल व फूल चढ़ाएं और ये मंत्र बोलें- ऊं नृसिंहाय नम: आह्वानार्थे पंचोपचार गंधाक्षतपुष्पाणि समर्पयामि।।
- इसके बाद प्रह्लाद का स्मरण करते करते चावल और फूल चढ़ाएं और ये मंत्र बोलें-
ऊं प्रह्लादाय नम: आह्वानार्थे पंचोपचार गंधाक्षतपुष्पाणि समर्पयामि।।
- अब होलिका पर अबीर, रोली, कुमकुम, चावल, फूल, साबूत मूंग, साबूत हल्दी, नारियल एवं बड़कुले (भरभोलिए) चढाएं।
- इसके बाद होलिका पर कच्चा सूत बांधें और हाथ जोड़कर 7 परिक्रमा करें। परिक्रमा के बाद लोटे में भरा पानी वहीं चढ़ा दें।

66
ये है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat)
Image Credit : adobe stock

ये है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat)

ज्योतिषियों के अनुसार, होलिका दहन भद्रा के बाद ही करना चाहिए। 24 मार्च को भद्रा रात 11:13 तक रहेगी। इसके बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:13 से 12:27 तक रहेगा यानी पूरे 01 घण्टा 14 मिनट। 

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2024: होली पर होगा 4 घंटे का चंद्र ग्रहण, क्या इस दौरान रंग-गुलाल खेल सकते हैं?


Kab Hai Gudi Padwa 2024: 9 या 10 अप्रैल, कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sawan Shivratri 2026: 11 अगस्त को करें ये 5 उपाय, भोलेनाथ की कृपा से पूरी हो सकती है मनोकामना!
Recommended image2
Somvati Amavasya: सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाएं क्यों देती हैं 108 भंवरी? क्या है धार्मिक महत्व
Recommended image3
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
Recommended image4
Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि कब है 15 या 16 फरवरी? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Recommended image5
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved