Aaj Ka Panchang 21 दिसंबर 2023: आज कौन-सी तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ बनेंगे? जानें दिन भर के मुहूर्त

Published : Dec 21, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-21-Dec-2023

सार

21 दिसंबर, गुरुवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन मित्र, सर्वार्थसिद्धि, वरियान और परिघ नाम के 4 योग रहेंगे। चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। 

उज्जैन. ग्रह-नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, दिशा शूल आदि बहुत सी जानकारी पंचांग में समाहित होती है। ज्योतिषियों के अनुसार हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, ये पंचांग अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

21 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 December 2023)
21 दिसंबर 2023, दिन गुरुवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 09.37 तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। गुरुवार को रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि वरियान और परिघ नाम के 3 योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:44 से 03:03 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में गुरु पहले से ही स्थित है। इस दिन राहु मीन राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, शुक्र तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

21 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- रेवती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Dec 21 1:27 PM
चन्द्रास्त - Dec 22 2:22 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:03 PM – 12:45 PM
अमृत काल - 07:50 PM – 09:22 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:31 AM – 06:19 AM

21 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:07 AM – 8:26 AM
कुलिक - 9:46 AM – 11:05 AM
दुर्मुहूर्त - 10:39 AM – 11:21 AM और 02:52 PM – 03:34 PM
वर्ज्यम् - 05:41 PM – 07:15 PM


ये भी पढ़ें-

Love Horoscope 2024: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों में से साल 2024 में किसकी होगा ब्रेकअप? जानें लव राशिफल से


Love Horoscope 2024: साल 2024 में तुला, वृश्चिक और धनु में से किस राशि वालों की लव लाइफ में आएगा ट्विस्ट?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज