
उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, हिंदू महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। ये व्रत जिस दिन होता है, उसी के अनुसार, इसका नाम होता है, जैसे इस बार प्रदोष व्रत 22 मार्च, शुक्रवार को किया जाएगा तो ये शुक्र प्रदोष कहा जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
22 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 March 2024)
22 मार्च 2024, दिन शुक्रवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। ये व्रत शुक्रवार को होने से शुक्र प्रदोष कहलाएगा। शुक्रवार को मघा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे काण नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:03 से दोपहर 12:33 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा कर्क सिंह राशि में, सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
22 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- मघा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:32 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चन्द्रोदय - Mar 22 4:19 PM
चन्द्रास्त - Mar 23 5:26 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:09 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 01:50 AM – 03:38 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:55 AM – 05:43 AM
22 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:34 PM – 5:04 PM
कुलिक - 8:02 AM – 9:33 AM
दुर्मुहूर्त - 08:56 AM – 09:45 AM और 12:57 PM – 01:45 PM
वर्ज्यम् - 02:58 PM – 04:46 PM
ये भी पढ़ें-
Vikram Samvat 2081: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2081, कौन होगा इस साल का राजा-कौन बनेगा मंत्री?
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाएं न करें ये 5 काम, लापरवाही पड़ सकती है भारी
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।