Aaj Ka Panchang 21 मार्च 2024: आज करें गोविंद द्वादशी व्रत, चंद्रमा करेगा सिंह राशि में प्रवेश

Published : Mar 21, 2024, 05:00 AM ISTUpdated : Mar 21, 2024, 11:09 AM IST
Panchang-21-March-2024

सार

21 मार्च, गुरुवार को गोविंद द्वादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। 

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, गोविंद द्वादशी भी इनमें से एक है। ये व्रत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को किया जाता है। इस बार ये तिथि 21 मार्च, गुरुवार यानी आज है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा गोविंद नाम से की जाती है, इसलिए इसका नाम गोविंद द्वादशी है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

21 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 March 2024)
21 मार्च 2024, दिन गुरुवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन गोविंद द्वादशी का व्रत किया जाएगा। गुरुवार को आश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:34 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

21 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- आश्लेषा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चन्द्रोदय - Mar 21 3:27 PM
चन्द्रास्त - Mar 22 4:54 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:09 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 11:39 PM – 01:26 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:56 AM – 05:44 AM

21 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:33 AM – 8:03 AM
कुलिक - 9:33 AM – 11:03 AM
दुर्मुहूर्त - 10:33 AM – 11:21 AM और 03:22 PM – 04:10 PM
वर्ज्यम् - 12:56 PM – 02:43 PM


ये भी पढ़ें…

Holi 2024: होली पर किस देवी-देवता को कौन-से रंग का गुलाल चढ़ाएं?


Chandra Grahan 2024: कब होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज