21 March 2024 Aaj Ka Rashifal: वृषभ-सिंह और तुला वालों को होगा बिजनेस में मुनाफा, कौन रहेगा अनलकी? पढ़ें आज का राशिफल

Daily Horoscope 21 March 2024: 21 मार्च, गुरुवार को अमृत, सुकर्मा और धृति नाम के 3 शुभ योग रहेंगे। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Mar 19, 2024 9:46 AM IST

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: 21 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, इन्हें रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। वृषभ राशि वाले आज पैसों के लेन-देन न करें, युवाओं को सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वाले अपने क्रोध और जिद पर काबू रखें, इनकी सेहत ठीक रहेगी। कर्क राशि वालों को पैसों का नुकसान हो सकता है,जिससे इनका तनाव बढ़ सकता है। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

21 मार्च 2024 मेष राशिफल (21 March 2024 Mesh Rashifal)
बिजनेस से जुड़ा कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। रिश्तेदार का सहयोग भी मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। अपनी गतिविधियों को भी गुप्त रखने की जरूरत है। घर में किसी सदस्य की सेहत खराब होने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।

21 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (21 March 2024 Vrsishbha Rashifal)
आज परिवार में किसी से किसी से संबंध खराब हो सकता है। वर्क प्लेस पर मशीन, स्टाफ आदि को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं। महत्वपूर्ण काम करने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह लें। युवाओं को करियर से जुड़ी सफलता मिलने के योग हैं। पैसों के लेन-देन के लिए समय अनुकूल नहीं है।

21 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (21 March 2024 Mithun Rashifal)
क्रोध और जिद पर काबू रखें। प्रोफेशनल कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पड़ोसी की मदद करके आपको अच्छा लगेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

21 मार्च 2024 कर्क राशिफल (21 March 2024 Kark Rashifal)
आज आपकी कलात्मक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज के लिए टाल दें, नहीं तो किसी दुविधा में फंस सकते हैं। पैसों के मामलों में ध्यान रखें, नुकसान के योग बन रहे हैं। तनाव से छुटकारा पाने के लिए किसी धर्म स्थल पर जा सकते हैं। लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी।

21 मार्च 2024 सिंह राशिफल (21 March 2024 Singh Rashifal)
जल्दबाजी में लिए गए फैसले आज बदलने पड़ सकते हैं। व्यापार में मनवांछित परिणाम प्राप्त होगा। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

21 मार्च 2024 कन्या राशिफल (21 March 2024 Kanya Rashifal)
सामाजिक गतिविधियों में समय बिताने से खुशी मिलेगी। बच्चों को ज़्यादा छूट देने से उनका पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। बिजनेस के सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम है। इनकम के नये सोर्स मिल सकते हैं।

21 मार्च 2024 तुला राशिफल (21 March 2024 Tula Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपके टारगेट समय पर पूरे होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लेते हुए परिवार के सदस्यों के साथ साझा करें। अगर आप प्रॉपर्टी बेचने या खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय सही है। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है। कोई मंहगा उपहार भी आज मिल सकता है।

21 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (21 March 2024 Vrischik Rashifal)
कोई भी निर्णय तुरंत न लें। ऑफिस या बिजनेस में सहकर्मियों और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। आज आपके कई अटके हुए काम सुलझ सकते हैं। जीवन के प्रति आज आपका दृष्टिकोण पॉजिटिव रहेगा। आज किसी को पैसा उधार न दें। समस्याओं का समाधान आज हो सकता है।

21 मार्च 2024 धनु राशिफल (21 March 2024 Dhanu Rashifal)
भूमि या वाहन खरीदने के लिए लोन लेना पड़ेगा। महिलाओं के लिए दिन विशेष शुभ रहेगा, इन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवस्था उचित बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। युवाओं को पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी।

21 मार्च 2024 मकर राशिफल (21 March 2024 Makar Rashifal)
आज आपके ऊपरी निगेटिविटी हावी हो सकती है। बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बनी रहेगी। छोटी-मोटी गलतफहमियां दोस्तों या भाई-बहनों के साथ रिश्ते खराब कर सकती हैं। सेहत में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है।

21 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (21 March 2024 Kumbh Rashifal)
किसी बात पर पड़ोसियों से संबंध हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। वर्क प्लेस पर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सफलता आपका इंतजार कर रही है। कोर्ट-केस के मामले बाहर ही सुलझा लें।

21 मार्च 2024 मीन राशिफल (21 March 2024 Meen Rashifal)
आज कुछ गैरजरूरी खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे बजट खराब हो सकता है। मुश्किल समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अंजान लोगों पर भरोसा न करें। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।


ये भी पढ़ें-

Holi 2024: होली पर किस देवी-देवता को कौन-से रंग का गुलाल चढ़ाएं?


Chandra Grahan 2024: कब होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!