Aaj Ka Panchang 24 दिसंबर 2023: आज करें रवि प्रदोष व्रत, जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा?

Published : Dec 24, 2023, 05:00 AM IST
panchang 24 december 2023

सार

24 दिसंबर, रविवार को रवि प्रदोष व्रत किया जाएगा। रविवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:24 से 05:43 तक रहेगा। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार अगहन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 दिसंबर, रविवार को है। रविवार को त्रयोदशी तिथि होने से ये रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

24 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 December 2023)
24 दिसंबर 2023, दिन रविवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 06.24 तक रहेगी। इसके बाद दिन भर त्रयोदशी तिथि रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा, रविवार को होने से ये रवि प्रदोष कहलाएगा। रविवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:24 से 05:43 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, शुक्र तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

24 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- कृत्तिका
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:09 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Dec 24 3:26 PM
चन्द्रास्त - Dec 25 5:25 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:47 PM
अमृत काल - 06:55 PM – 08:31 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:32 AM – 06:20 AM

24 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:26 PM – 1:45 PM
कुलिक - 3:04 PM – 4:24 PM
दुर्मुहूर्त - 04:18 PM – 05:00 PM
वर्ज्यम् - 01:32 PM – 03:10 PM


ये भी पढ़ें-

Financial Rashifal 2024: शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी, मकर-कुंभ और मीन राशि वालों को किसमें होगा धन लाभ?


December 2023 Weekly Horoscope: 25 से 31 दिसंबर के बीच किसे होगी एक्सट्रा इनकम-कौन फंसेगा कानूनी मामलों में? जानें साप्ताहिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज