
हिंदू पंचांग के अनुसार, एक महीने में कुल 16 तिथि होती है, इनमें से पूर्णिमा भी एक है। ये महीने की अंतिम तिथि होती है। इस तिथि का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने की परंपरा है। इस बार अगहन मास की पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर, मंगलवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
26 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 December 2023)
26 दिसंबर 2023, दिन मंगलवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। ये तिथि व्रत, पूजा, दान आदि के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:05 से शाम 04:25 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
26 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- मृगशिरा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 5:44 PM
चन्द्रोदय - Dec 26 5:06 PM
चन्द्रास्त - Dec 27 7:23 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:48 PM
अमृत काल - 01:17 PM – 02:56 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:33 AM – 06:21 AM
26 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:48 AM – 11:07 AM
कुलिक - 12:27 PM – 1:46 PM
दुर्मुहूर्त - 09:16 AM – 09:59 AM और 11:06 PM – 12:00 AM
वर्ज्यम् - 07:09 AM – 08:49 AM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।