26 December 2023 Aaj Ka Rashifal: प्रॉपर्टी के कारण किसका होगा विवाद-इन्वेस्टमेंट से किसे होगा फायदा? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 26 December 2023: 26 दिसंबर, मंगलवार को अगहन मास की पूर्णिमा रहेगी। इस दिन राक्षस, शुक्ल और ब्रह्म नाम के 3 योग बनेंगे। मंगलवार को चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन उत्तर दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Dec 25, 2023 6:57 AM IST

Aaj Ka Rashifal 26 December 2023: 26 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, किसी बात से मन निराश रहेगा। वृषभ राशि वाले लक्ष्य से भटक सकते हैं, इनका बजट भी बिगड़ सकता है। मिथुन राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है, इनकी सेहत में पहले से सुधार होगा। कर्क राशि वालों के इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं, इन्हें अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

दैनिक मेष राशिफल (Daily Mesh Rashifal)
दैनिक राशिफल 26 दिसंबर 2023 के अनुसार, बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। किसी बात से मन निराश रहेगा। विरोधी पक्ष आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, इन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भी आपका अच्छा योगदान रहेगा।

दैनिक वृषभ राशिफल (Daily Vrishbha Rashifal)
26 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है। अनावश्यक खर्च के कारण बजट बिगड़ सकता है। किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। सरकारी नियमों का उल्लंघन न करें। बिजनेस से जुड़ी गतिविधियां आपके पक्ष में रहेंगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे नई जानकारी मिलेगी।

दैनिक मिथुन राशिफल (Daily Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 26 दिसंबर 2023 के अनुसार, संपत्ति या वाहन को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार सफलता मिलगी। हाउस वाइफ का काम ज्यादा बढ़ सकता है। सेहत में पहले से सुधार होगा।

दैनिक कर्क राशिफल (Daily Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 26 दिसंबर 2023 के अनुसार, इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। बिजनेस के मामलों में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नया काम शुरू करने का सही समय नहीं है। लाइफ स्टाइल में कुछ पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के मामलों में रिस्क बिल्कुल न लें। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी।

दैनिक सिंह राशिफल (Daily Singh Rashifal)
26 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपनी योजना बताने से उचित सलाह मिलेगी। पारिवारिक सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी करेंगे। पैसों के मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। आज कुछ जरूरी खर्चों में भी कटौती करनी पड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर परेशान न हों।

दैनिक कन्या राशिफल (Daily Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 26 दिसंबर 2023 के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। गलत कार्यों में समय बर्बाद होने से मन निराश होगा। अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति संबंधी कोई विवाद शांतिपूर्ण ढंग से निपट सकता है।

दैनिक तुला राशिफल (Daily Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 26 दिसंबर 2023 के अनुसार, नई योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार कर लें। पैसों के लेन-देन में पारदर्शिता रखें। लोकप्रियता के साथ-साथ आपका जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।

दैनिक वृश्चिक राशिफल (Daily Vrischik Rashifal)
26 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, निगेटिव प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। आज आप बिजनेस के साथ-साथ अन्य कामों में भी व्यस्त रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। कीमती वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी।

दैनिक धनु राशिफल (Daily Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 26 दिसंबर 2023 के अनुसार, आलस्य की वजह से जरूरी काम न टालें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। इन्वेस्टमेंट की योजना बना रहे हैं तो तुरंत कर लें। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। लव लाइफ ठीक रहेगी।

दैनिक मकर राशिफल (Daily Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 26 दिसंबर 2023 के अनुसार, दिखावा करने के चक्कर में किसी से पैसा उधार न लें। करीबी रिश्तेदारों के साथ कड़वाहट पैदा हो सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है। आज आपके अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें।

दैनिक कुंभ राशिफल (Daily Kumbh Rashifal)
26 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद होने की आशंका है। इस समय किसी भी नए निवेश से बचें। परिवार में कुछ समय से चली आ रही गलतफहमी आपके हस्तक्षेप से दूर हो जाएगी। व्यक्तिगत समस्याओं के कारण बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

दैनिक मीन राशिफल (Daily Meen Rashifal)
मीन राशिफल 26 दिसंबर 2023 के अनुसार, अनावश्यक बढ़ते खर्चे आपको परेशान करेंगे। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कामों में आपका बेहतर योगदान रहेगा। अति उत्साह से किये गये काम बिगड़ सकते हैं। बिजनेस में सुधार के लिए अधिक प्रयासों की जरूरत है।


ये भी पढ़ें-

January 2024 Festival List: जनवरी 2024 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? जानें विवाह के शुभ मुहूर्त भी


Shani Sadesati 2024: साल 2024 में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, अशुभ असर से बचने करें 5 उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!