25 December 2023 Aaj Ka Rashifal: आज कर्क, तुला सहित इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन-किसे होगी धन हानि? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 25 December 2023: 25 दिसंबर को रोहिणी नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, शुभ और शुक्ल नाम के 4 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Dec 24, 2023 8:03 AM IST

Aaj Ka Rashifal 25 December 2023: 25 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को धन लाभ होगा, ये बड़े निर्णय लेने से बचें। वृषभ राशि वाले दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, ये शेयर बाजार में निवेश न करें। मिथुन राशि वाले को लीडर बनने का मौका मिलेगा, किसी से विवाद हो सकता है। कर्क राशि वाले को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, कोई नई टेंशन बढ़ सकती है। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

दैनिक मेष राशिफल (Daily Mesh Rashifal)
दैनिक राशिफल 25 दिसंबर 2023 के अनुसार, पैतृक संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं, इससे आपको आर्थिक लाभ होगा। बड़े निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। यात्रा पर जाने की संभावना है।

दैनिक वृषभ राशिफल (Daily Vrishbha Rashifal)
25 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। आपकी किसी बात से पार्टनर को ठेस लग सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आपको वेतन में इजाफा हो सकता है। पुराने विवाद आज हल सकते हैं। जाने-अनजाने में किसी को आपके हाथों चोट लग सकती है। शेयर बाजार में निवेश न करें।

दैनिक मिथुन राशिफल (Daily Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 25 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज आपको नये निवेश से बचना चाहिए। अगर आप रिश्ते में हैं तो ये संबंध और आगे बढ़ सकता है। ऑफिस में आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। नए प्रोजेक्ट का लीडर बनने का मौका मिलेगा। दिन काफी थका देने वाला हो सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद हो सकता है।

दैनिक कर्क राशिफल (Daily Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 25 दिसंबर 2023 के अनुसार, कुछ लोग आपकी संवेदनशीलता का फायदा उठा सकते हैं। आपके और पार्टनर के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है। नौकरी-बिजनेस में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार रहेंगे। रिश्तों की गलतफहमी दूर हो सकती है। बच्चों के कारण कोई टेंशन बढ़ सकती है।

दैनिक सिंह राशिफल (Daily Singh Rashifal)
25 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, परिजन आप पर शादी का दबाव डाल सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांचक दिन रहेगा। आपका आत्मविश्वास का स्तर चरम पर रहेगा। मानसिक शांति के लिए किसी आध्यात्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपनी निजी जानकारी दूसरों के साथ साझा करने से बचें।

दैनिक कन्या राशिफल (Daily Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 25 दिसंबर 2023 के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से खुशी होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। जरूरतमंदों की मदद करके अच्छा लगेगा। सामाजिक मोर्चे पर हर काम को सराहना मिलेगी। लोग सलाह के लिए आप पर निर्भर हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

दैनिक तुला राशिफल (Daily Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 25 दिसंबर 2023 के अनुसार, शेयर बाजार में निवेश किया है तो नुकसान हो सकता है। लाइफ पार्टनर से विवाद की संभावना है। वर्क प्लेस पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। ऑफिस में आपको नए मौके मिल सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। लव लाइफ ठीक रहेगी।

दैनिक वृश्चिक राशिफल (Daily Vrischik Rashifal)

25 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, संपत्ति के मामले आज आसानी से सुलझ सकते हैं। सिंगल लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। निवेश से अल्प लाभ मिल सकता है। आज आपके अपने बॉस के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।

दैनिक धनु राशिफल (Daily Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 25 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज आपकी परिवारजनों से किसी बात पर बहस हो सकती है। कोई भी सख्त निर्णय न लें। बिना सोचे-समझे इन्वेस्टमेंट न करें। कुछ लोगों से नए रिश्ते बन सकते हैं जो लंबे समय तक चलेंगे। लाइफ में कुछ सकारात्मकता का अनुभव होगा। पहले की गई मेहनत का फल आज मिलेगा।

दैनिक मकर राशिफल (Daily Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 25 दिसंबर 2023 के अनुसार, परिवार के साथ विवादों का सामना करना पड़ेगा। पार्टनर से नोंक-झोंक हो सकती है। आज आपकी विदेश यात्रा की योजना पूरी होगी। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। शेयर बाजार या स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आज अच्छा दिन है। सेहत बेहतर रहेगी।

दैनिक कुंभ राशिफल (Daily Kumbh Rashifal)
25 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, ऑफिस में नए दोस्त बन सकते हैं। आज बड़ा इन्वेस्टमेंट न करें। पेट से जुड़े रोग पेरशान करेंगे। निजी जीवन में बहस करने से बचें। वर्कप्लेस पर आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिससे आप कुछ नया सीख सकते हैं।

दैनिक मीन राशिफल (Daily Meen Rashifal)
मीन राशिफल 25 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज नौकरी में आपका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहेगा। पैसों के मामले में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। काम ज्यादा होने से असर आपकी सेहत पर दिखाई देगा। परिवार के सदस्यों से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। संपत्ति सौदे से बड़ी रकम मिल सकती है।


ये भी पढ़ें-

25 दिसंबर को शुक्र बदलेगा राशि, 5 राशि वाले बन सकते हैं मालामाल


December 2023 Weekly Horoscope: 25 से 31 दिसंबर के बीच किसे होगी एक्सट्रा इनकम-कौन फंसेगा कानूनी मामलों में? जानें साप्ताहिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!