
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की परंपरा है। इस बार ये तिथि 27 मार्च, बुधवार को है। भगवान चित्रगुप्त का वर्णन धर्म ग्रंथों में मिलते हैं, ये यमराज के सहायक हैं और हर प्राणी के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं। कायस्थ समाज के लोग इन्हें अपना आराध्य देव मानते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
27 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 March 2024)
27 मार्च 2024, दिन बुधवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि शाम 5 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीय तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाएगी। बुधवार को चित्रा नक्षत्र शाम 04.15 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:32 से 02:03 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा तुला राशि में, केतु कन्या राशि में, सूर्य, राहु मीन राशि में, बुध और गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
27 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:27 AM
सूर्यास्त - 6:36 PM
चन्द्रोदय - Mar 27 8:30 PM
चन्द्रास्त - Mar 28 7:56 AM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 09:08 AM – 10:55 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:50 AM – 05:38 AM
27 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:58 AM – 9:29 AM
कुलिक - 11:00 AM – 12:32 PM
दुर्मुहूर्त - 12:07 PM – 12:56 PM
वर्ज्यम् - 10:24 PM – 12:09 AM
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar March 2024: बुध के राशि परिवर्तन से किन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।