27 March 2024 Aaj Ka Rashifal: मेष-कर्क राशि के स्टूडेंट्स को मिलेगी सफलता, किसकी बढ़ेगी इनकम? पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope 27 March 2024: 27 मार्च, बुधवार को कालदण्ड, धूम्र, व्याघात और हर्षण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:32 से 02:03 तक रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Mar 26, 2024 6:26 AM IST

Aaj Ka Rashifal 27 March 2024: 27 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले सोच-समझकर फैसले लें, युवा करियर को लेकर सजग रहेंगे। वृष राशि वाले की बिजनेस स्थिति में सुधार आएगा, युवाओं को भी शुभ परिणाम मिलेंगे। मिथुन राशि वालों का पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, इनकी सेहत में भी सुधार आएगा। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

27 मार्च 2024 मेष राशिफल (27 March 2024 Mesh Rashifal)
स्टूडेंट्स का ध्यान आज पढ़ाई में नहीं लगेगा। बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लें। परिवार के किसी सदस्य की सफलता से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आपका समय राजनीति और धार्मिक कार्यों में भी बीतेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। युवा करियर को लेकर सजग रहेंगे।

27 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (27 March 2024 Vrishbha Rashifal)
युवाओं को योग्यता के अनुसार परिणाम मिलेगा। बच्चों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है। बिजनेस से जुड़ी गतिविधियां थोड़ी धीमी रह सकती हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे, इससे आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आसानी होगी।

27 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (27 March 2024 Mithun Rashifal)
पति-पत्नी एक-दूसरे का सहयोग करेंगे, जिससे पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। सफल होने के लिए नई नीतियां बनाने की जरूरत महसूस हो सकती है। आप अपने मनोबल द्वारा सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। युवा गलत गतिविधियों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

27 मार्च 2024 कर्क राशिफल (27 March 2024 Kark Rashifal)
पारिवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। कमजोरी और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। संतान के करियर और शिक्षा संबंधी किसी चिंता का समाधान होने से राहत मिलेगी। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान रख पाएंगे। पुराने विवादों का हल आज हो सकता है।

27 मार्च 2024 सिंह राशिफल (27 March 2024 Singh Rashifal)
आज किसी समस्या के चलते आपको अपने नियमों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपको बिजनेस से जुडी कोई नई जानकारी मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आएगी। कोई भी काम जल्दबादी में न करें, शांति से विचार करके ही पूरा करें।

27 मार्च 2024 कन्या राशिफल (27 March 2024 Kanya Rashifal)
घर में विवाह योग्य व्यक्ति के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। इससे माहौल नकारात्मक होगा। आज आय की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। गैस और कब्ज के कारण दिनचर्या बाधित हो सकती है। जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

27 मार्च 2024 तुला राशिफल (27 March 2024 Tula Rashifal)
कोई भी नया निवेश करने से पहले उसकी ठीक से जांच कर लें। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां आज हल हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आज भाग्य के सितारे प्रबल होंगे और आपके अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। घर में बुजुर्गों की सलाह का आएगी।

27 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (27 March 2024 Vrischik Rashifal)
आज थकान के कारण कमजोरी महसूस होगी। खर्चे पहले से ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए अपने बजट का ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों को लेकर कोई समझौता न करें। काफी समय बाद परिवार के साथ मौज-मस्ती का सभी को आनंद मिलेगा। घर की जरूरतों से जुड़ी चीजों की खरीदी करेंगे।

27 मार्च 2024 धनु राशिफल (27 March 2024 Dhanu Rashifal)
आज किसी कारण आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। आपका मनमौजी स्वभाव आपके परिवार के सदस्यों को परेशान कर सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

27 मार्च 2024 मकर राशिफल (27 March 2024 Makar Rashifal)
बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति की मदद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। घर के सुधार कार्यों में समय बीतेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

27 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (27 March 2024 Kumbh Rashifal)
घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिजनों से बातचीज हो सकती है। मौसमी बीमारियों के कारण मन थोड़ा अप्रसन्न रहेगा। आज आप कुछ मामलों में थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से भागदौड़ की स्थिति बनेगी। समय निकालकर कुछ देर आध्यात्म में बिताएं।

27 मार्च 2024 मीन राशिफल (27 March 2024 Meen Rashifal)
पति-पत्नी के साथ मिलकर आप घर की जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है। आलस्य त्यागें और पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपने काम में समर्पित हो जाएं। समय आपकी नई सफलता का निर्माण कर रहा है। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।


ये भी पढ़ें-

Budh Gochar March 2024: बुध के राशि परिवर्तन से किन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान?


Kab Hai Gudi Padwa 2024: 9 या 10 अप्रैल, कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!