26 March 2024 Aaj Ka Rashifal: कन्या-कुंभ वालों को मिलेगी मनचाही नौकरी-जल्दबाजी में कौन लेगा गलत फैसला? पढ़ें दैनिक राशिफल

Daily Horoscope 26 March 2024: 26 मार्च, मंगलवार से चैत्र मास की शुरूआत होगी। इस दिन हस्त नक्षत्र होने से सौम्य और चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का योग रहेगा। राहुकाल सुबह 03:34 से 05:05 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Mar 25, 2024 1:40 AM IST

Aaj Ka Rashifal 26 March 2024: 26 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन विरोधी पक्ष परेशान करेगा। वृषभ राशि वाले लक्ष्य से भटक सकते हैं, ये अनावश्यक खर्चों से बचें। मिथुन राशि वाले नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे, इन्हें मानसिक शांति मिलेगी। कर्क राशि वाल को इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं, ये किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

26 मार्च 2024 मेष राशिफल (26 March 2024 Mesh Rashifal)
धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी से जुड़ा कोई निर्णय लेने में थोड़ी दिक्कत आएगी। किसी बात को लेकर मन निराश रहेगा। विरोधी पक्ष आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। अजनबियों पर आसानी से भरोसा न करें। विद्यार्थियों के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

26 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (26 March 2024 Vrishbha Rashifal)
थोड़ी सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है। अनावश्यक ख़र्चों से बचें और बजट बनाकर काम करें। किसी कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। गलत कामों पर ध्यान न देकर अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

26 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (26 March 2024 Mithun Rashifal)
संपत्ति या वाहन के कारण समस्या हो सकती है। कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में बदलाव का ख्याल मन में आ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी कार्यों में सफलता मिल सकती है। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

26 मार्च 2024 कर्क राशिफल (26 March 2024 Kark Rashifal)
आय के नए सोर्स मिल सकते हैं। अभी कोई भी नया काम शुरू करने का सही समय नहीं है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। किसी विशेष कार्य के प्रति प्रयासरत रहें। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें और अनुभवी लोगों से सलाह लें।

26 मार्च 2024 सिंह राशिफल (26 March 2024 Singh Rashifal)
किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपनी योजना बताने से उचित सलाह मिलेगी। जरूरी खर्चों में भी कटौती करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आपमें कोई बड़ा फैसला लेने का साहस भी आएगा।

26 मार्च 2024 कन्या राशिफल (26 March 2024 Kanya Rashifal)
प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। रिश्तों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। किसी के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। गलत कार्यों में समय बर्बाद होने से मन निराश होगा। किसी से अचानक मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। मनचाही नौकरी मिल सकती है।

26 मार्च 2024 तुला राशिफल (26 March 2024 Tula Rashifal)
नई योजना बनाने से पहले गंभीरता से विचार कर लें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। जो काम पिछले कुछ समय से अटके हुए हैं या अधूरे पड़े हैं, वे पूरे होंगे। किसी संस्था से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। दिनचर्या को नियमित रखना आवश्यक है।

26 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (26 March 2024 Vrischik Rashifal)
गलत काम करने वाले लोगों से दूर रहें। गलत सलाह आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। कीमती वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। जो लोग विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए आज एक अच्छा मौका हो सकता है।

26 मार्च 2024 धनु राशिफल (26 March 2024 Dhanu Rashifal)
आज दूसरे लोगों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। आलस्य की वजह से किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। यदि आप कोई पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत कर लें। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

26 मार्च 2024 मकर राशिफल (26 March 2024 Makar Rashifal)
अधिक खर्च करने या दिखावे के लिए उधार लेने की स्थिति से बचें। आज कुछ स्थितियाँ आपके पक्ष में काफी अनुकूल होंगी। नौकरी-बिजनेस में फायदा होगा। लव लाइफ में नोंक-झोंक की स्थिति बनी रहेगी। पुराने विवादों का निपटारा होगा। सेहत के मामलों में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

26 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (26 March 2024 Kumbh Rashifal)
पैतृक संपत्ति के मामले में भाइयों से विवाद होने की आशंका है। इस समय किसी भी नए निवेश से बचें। व्यक्तिगत कामों के कारण बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार में कुछ समय से चली आ रही गलतफहमी आपके हस्तक्षेप से दूर हो जाएगी। नौकरी बदलने की इच्छा हो सकती है।

26 मार्च 2024 मीन राशिफल (26 March 2024 Meen Rashifal)
आज आपका मन गलत कामों की ओर आकर्षित हो सकता है। अनावश्यक बढ़ते खर्चे आपको परेशान करेंगे। जल्दबाजी और अति उत्साह से किये गये काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक स्थान पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। समाज से जुड़ी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा।


ये भी पढ़ें-


Kab Hai Gudi Padwa 2024: 9 या 10 अप्रैल, कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त भी

 

क्या घर में कुत्ता पालना अशुभ होता है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!