25 March 2024 Aaj Ka Rashifal: वृषभ-वृश्चिक वालों का बिगड़ेगा बजट-कौन रहे विवादों से दूर? पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope 25 March 2024: 25 मार्च, सोमवार को धुरेड़ी यानी होली उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन श्रीवत्स, वज्र, वृद्धि और ध्रुव नाम के 4 शुभ-अशुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:00 से 09:31 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Mar 24, 2024 5:21 AM IST

Aaj Ka Rashifal 25 March 2024: 25 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले सोच-समझकर निर्णय लें, गलत कामों में समय बर्बाद न करें। वृष राशि वाले का किसी के विवाद हो सकता है, संतान से सुख मिलेगा। मिथुन राशि वाले यात्रा पर जाने से बचें, पति-पत्नी के बीच संबंध उत्तम रहेंगे। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

25 मार्च 2024 मेष राशिफल (25 March 2024 Mesh Rashifal)
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों से सावधान रहें। पैसों से जुड़े मामलों में पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। गलत कामों में समय बर्बाद न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सोच-समझकर निर्णय लें।

25 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (25 March 2024 Vrishbha Rashifal)
घर के किसी मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। आज आपका कोई काम अधूरा रह सकता है। सकारात्मकता सोच से सभी काम पूरे होंगे। ख़र्च करते समय बजट का भी ध्यान रखें। अटका हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी। संतान सुख मिलेगा।

25 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (25 March 2024 Mithun Rashifal)
आज किसी भी यात्रा पर जाने से बचें। पति-पत्नी के बीच संबंध उत्तम रहेंगे। सेहत अच्छी रह सकती है। लंबे समय से रुका काम किसी की मदद से पूरा हो सकता है।। पड़ोसियों या बाहरी लोगों से विवाद होने की आशंका है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी मजबूत हो सकती है।

25 मार्च 2024 कर्क राशिफल (25 March 2024 Kark Rashifal)
ज्यादा विचार करने से कोई सफलता हाथ से निकल सकती है। बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। अत्यधिक मेहनत के कारण शरीर में दर्द रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

25 मार्च 2024 सिंह राशिफल (25 March 2024 Kark Rashifal)
घर के निर्माण संबंधी काम में विघ्न आ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण काम पैसों के कारण रुक सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। खाने-पीने में लापरवाही गंभीर बीमार कर सकती है। समाज और परिवार में आपके योग्यता की प्रशंसा होगी। आज आप दिल की बजाय दिमाग से फैसले लें।

25 मार्च 2024 कन्या राशिफल (25 March 2024 Kanya Rashifal)
आज खर्च कुछ ज्यादा हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश हो सकते हैं जिससे असर आपके इंक्रीमेंट पर नजर आएगा। बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। स्वास्थ्य में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात होगी।

25 मार्च 2024 तुला राशिफल (25 March 2024 Tula Rashifal)
किसी भी मामले को गुस्सा की बजाय शांति से सुलझाएं। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। गले में संक्रमण की संभावना है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। युवा भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी मित्र को लेकर कोई पुराना विवाद फिर से उभर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

25 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (25 March 2024 Vrischik Rashifal)
स्वभाव में चिड़चिड़ापन आपको लक्ष्य से भटका सकता है। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर आपको अच्छा लगेगा। इनका बजट बिगड़ सकता है।

25 मार्च 2024 धनु राशिफल (25 March 2024 Dhanu Rashifal)
पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। धर्म और सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। विवादों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा।

25 मार्च 2024 मकर राशिफल (25 March 2024 Makar Rashifal)
बिजनेस में प्रतिस्पर्धी से विवाद जैसी स्थिति हो सकती है। आज आप नई संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं। आज किसी भी प्रकार का कर्ज न दें। संतान की चिंता हो सकती है। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान दें।

25 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (25 March 2024 Kumbh Rashifal)
आज कोई अशुभ खबर मिलने से आपका मन दुखी रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही कोई चिंता दूर हो सकती है। आलस्य और सुस्ती के कारण काम को टालने की कोशिश न करें।

25 मार्च 2024 मीन राशिफल (25 March 2024 Meen Rashifal)
आपकी दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण आपका ध्यान गलत कामों की ओर आकर्षित हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। पति-पत्नी में विवाद की स्थिति बन सकती है। ससुराल पक्ष से कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है।


ये भी पढ़ें-

15 दिन में 2 ग्रहण का संयोग, हो सकती है कोई बड़ी घटना-दुर्घटना!


Holi: कहां खेलते हैं ‘खूनी’ और ‘बिच्छू’ होली? ये हैं 5 खतरनाक परंपराएं

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!