24 March 2024 आज का राशिफल: तुला-कुंभ वाले पैसों के लेन-देन में रखें सावधानी, कौन जाएगा धार्मिक यात्रा पर? पढ़ें दैनिक राशिफल

Daily Horoscope 24 March 2024: 24 मार्च रविवार को फाल्गुन मास के चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि का संयोग बनेगा। इसी दिन होलिका दहन किया जाएगा। रविवार को छत्र, मित्र गण्ड और वृद्धि नाम के 4 योग रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Mar 23, 2024 7:48 AM IST / Updated: Mar 24 2024, 09:01 AM IST

Aaj Ka Rashifal 24 March 2024: 24 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को जरूरी काम अटक सकते हैं, घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। वृषभ राशि वाले सोच-समझकर रिश्ते बनाएं, इनकी मुलाकात प्रतिष्ठित लोगों से होगी। मिथुन राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। कर्क राशि वाले किसी बात से निराश रहेंगे, मित्रों का सहयोग मिलेगा। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

24 मार्च 2024 मेष राशिफल (24 March 2024 Mesh Rashifal)
आज आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। गले से संबंधित रोग हो सकते हैं। पूर्व में की गई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। युवा फालतू कामों में समय बर्बाद करेंगे।

24 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (24 March 2024 Vrishbha Rashifal)
नए लोगों से सोच-समझकर रिश्ता बनाएं, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बिजनेस में मजबूत संपर्क बनेंगे। परिवार के सहयोग से कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से लाभ और सम्मान मिलेगा। स्वार्थी मित्रों से दूर रहना ही बेहतर है।

24 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (24 March 2024 Mithun Rashifal)
आज आपकी इनकम के साधन बढ़ सकते हैं। लेकिन फिर भी बजट बनाकर ही हर काम करें। क्रोध और अहंकार नियंत्रण रखना भी जरूरी है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। रक्त से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। मेहमानों के आने-जाने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

24 मार्च 2024 कर्क राशिफल (24 March 2024 Kark Rashifal)
अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें निराशा हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति आवश्यक रहेगी। नौकरी में आपकी मेहनत और लगन आपको उचित परिणाम देगी। किसी करीबी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत बढ़ाएगा।

24 मार्च 2024 सिंह राशिफल (24 March 2024 Singh Rashifal)
किसी के साथ बिजनेस में साझेदारी की योजना बन सकती है। लव लाइफ और बिजनेस में तालमेल बना रहेगा। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। बिजनेस में ज्यादा मुनाफा होने की संभावना नहीं है। बजट संतुलित रखने में सफल रहेंगे। विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें।

24 मार्च 2024 कन्या राशिफल (24 March 2024 Kanya Rashifal)
प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। करीबी रिश्तेदार के आगमन से ख़ुशी का माहौल रहेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। विवाद से दूर रहें।

24 मार्च 2024 तुला राशिफल (24 March 2024 Tula Rashifal)
आज किसी से भी पैसों का लेन-देन न करें। जरूरी काम भी टालने की कोशिश न करें। प्रेम संबंधों पर परिवार की मुहर लग सकती है। आलस्य के कारण कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। समाज से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। राजनीतिक लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

24 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (24 March 2024 Vrischik Rashifal)
आज आय के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति रहेगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बिगड़ने से परिवार में तनाव हो सकता है। लीवर से संबंधित रोग परेशान करेंगे। घर में कुछ धार्मिक कार्यक्रम होने के योग हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। पुरानी निगेटिव बातों पर आज बिल्कुल भी ध्यान न दें।

24 मार्च 2024 धनु राशिफल (24 March 2024 Dhanu Rashifal)
बिजनेस से जुड़ी गतिविधियाँ आज गति पकड़ेंगी। पुराने रोग आज आपको परेशान कर सकते हैं। घर में सुकून और ख़ुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद की स्थिति बनेगी। आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

24 मार्च 2024 मकर राशिफल (24 March 2024 Makar Rashifal)
अगर आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे जरूर निभाएं, नहीं तो आपका इंप्रेशन ख़राब हो सकता है। बिजनेस की गतिविधियां थोड़ी धीमी रह सकती हैं। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध घनिष्ठ होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। दिखावे के चक्कर में अत्यधिक खर्च करने और उधार पैसा लेने से बचें।

24 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (24 March 2024 Kumbh Rashifal)
आज किसी भी तरह का कोई नया निवेश न करें। पैसों के मामले में कुछ गड़बड़ी हो सकती है इसलिए लेन-देन करते समय सावधान रहें। बिजनेस में उलझन की स्थिति बन सकती है, इसलिए अनुभवी लोगों का सहयोग लें। पारिवारिक मामलों में दूसरों को दखल न देने दें। सेहत ठीक रहेगी।

24 मार्च 2024 मीन राशिफल (24 March 2024 Meen Rashifal)
परिवार के लोगों के के बीच प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से राहत मिल सकती है। धार्मिक स्थान पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें, नहीं तो अपमान की स्थिति बन सकती है। संतान से सुख मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Kab Hai Rang Panchami 2024: क्यों मनाते हैं रंग पंचमी?


Holi 2024: जिस खंबे से प्रकट हुए भगवान नृसिंह, जानें वो आज कहां है, कहां मनाई गई थी पहली होली?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!