23 March 2024 आज का राशिफल: मेष-कर्क वालों को पॉलिटिक्स से होगा लाभ-लव लाइफ में किसे होगी परेशानी? पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope 23 March 2024: 23 मार्च, शनिवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन लुंबक, शूल और गण्ड नाम के 3 अशुभ योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:32 से 11:02 तक रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Mar 22, 2024 6:23 AM IST / Updated: Mar 23 2024, 08:06 AM IST

Aaj Ka Rashifal 23 March 2024: 23 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले की लव लाइफ बेहतर होगी, राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। वृषभ राशि वालों की सेहत में सुधार होगा, ये कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मिथुन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, लव लाइफ में नोंक-झोंक चलती रहेगी। कर्क राशि वालों की बिजनेस की स्थिति थोड़ी धीमी रहेंगी, इन्हें राजनीतिक संबंधों का लाभ मिलेगा। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

23 मार्च 2024 मेष राशिफल (23 March 2024 Mesh Rashifal)
पैसों के लेन-देन से जुड़े मामलों में निजी रिश्ते खराब हो सकते हैं। बिजनेस में हर कागज ठीक से पढ़कर ही साइन करें। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। पैरों में दर्द और सूजन जैसी समस्या हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। महिलाओं के लिए दिन विशेष शुभ रहेगा।

23 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (23 March 2024 Vrishbha Rashifal)
आज आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आज आपकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। भावनाओं में बहकर आज आप कोई गलती कर सकते हैं। संपत्ति खरीदने-बेचने को लेकर परिवार वालों से चर्चा होगी।

23 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (23 March 2024 Mithun Rashifal)
सार्वजनिक रूप से आज आपका अपमान हो सकता है। लव लाइफ में हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ रहेगा, इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

23 मार्च 2024 कर्क राशिफल (23 March 2024 Kark Rashifal)
बिजनेस की स्थिति आज थोड़ी धीमी रहेंगी। निगेटिविटी के कारण तनाव और अवसाद जैसी स्थिति बन सकती है। राजनीतिक संबंधों का लाभ मिलेगा। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। अजनबी लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। आलस्य हावी रहेगा।

23 मार्च 2024 सिंह राशिफल (23 March 2024 Singh Rashifal)
परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। मशीनरी का काम करने वाले लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। घर में अनुशासित वातावरण रहेगा। बुखार, खांसी जैसी परेशानी हो सकती है।

23 मार्च 2024 कन्या राशिफल (23 March 2024 Kanya Rashifal)
पति-पत्नी के सहयोग से कोई अधूरा काम पूरा होगा। हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। विरोधी परास्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंधित अप्रिय घटना से मन निराश होगा। ससुराल पक्ष से अनचाहा मेहमान आ सकता है।

23 मार्च 2024 तुला राशिफल (23 March 2024 Tula Rashifal)
आज आपकी कई समस्याएं हल हो सकती हैं, पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं। किसी भी तरह की यात्रा से बचें, नुकसान होने की आशंका है। बिजनेस-नौकरी में लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

23 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (23 March 2024 Vrischik Rashifal)
अपनी कोई भी योजना किसी को न बताएं, नहीं तो ये लीक हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। कुछ खास लोगों के संपर्क में आने से आपकी सोच में पॉजिटिव चेंज आ सकता है। शत्रु आपके खिलाप षड़यंत्र रच सकते हैं, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

23 मार्च 2024 धनु राशिफल (23 March 2024 Dhanu Rashifal)
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मनोरंजन के कामों में समय बीतेगा। जरूरतमंद की मदद करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय आप स्वयं लें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। रक्तचाप, मधुमेह आदि के प्रति अपना ध्यान रखना चाहिए।

23 मार्च 2024 मकर राशिफल (23 March 2024 Makar Rashifal)
बिजनेस में कोई भी डील करते समय या लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। निवेश से जुड़े मामलों पर अधिक ध्यान दें। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, जिसके कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं।

23 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (23 March 2024 Kumbh Rashifal)
घर में मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं। राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में आपका समय व्यतीत होगा। घर में कोई छोटी सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। आज किसी भी तरह की यात्रा पर जाने से बचें।

23 मार्च 2024 मीन राशिफल (23 March 2024 Meen Rashifal)
किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से जुड़ी बुरी खबर मिलने से तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा। ख़राब खान-पान के कारण पेट ख़राब हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अति आत्मविश्वास के कारण परेशानी बढ़ सकती है।


ये भी पढ़ें-

कब होगा Chandra Grahan 2024? 6 प्वाइंट में जानें इससे जुड़ी हर बातें


Rashi Anusar Kis Rang Se Khele Holi 2024: राशि अनुसार कौन-सा रंग है आपके लिए लकी, किस रंग से खेलें होली?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!