Aaj Ka Panchang 23 मार्च 2024: आज दिन भर रहेगा लुंबक नाम का अशुभ योग, जानें किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Mar 23, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-23-March-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 23 मार्च, शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। 

पंचांग हमारी दैनिक जरूरत है क्योंकि इसमें न सिर्फ शुभ मुहूर्तों की जानकारी होती है बल्कि और भी कईं उपयोगी बातें इसमें बताई गई होती हैं। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है, इसलिए इसे पंचांग कहते हैं। ये पांच अंग हैं- तिथि, नक्षत्र, वार, करण और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

23 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 March 2024)
23 मार्च 2024, दिन शनिवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दिन भर रहेगी। शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:32 से 11:02 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा कर्क सिंह राशि में, सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

23 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:31 AM
सूर्यास्त - 6:35 PM
चन्द्रोदय - Mar 23 5:10 PM
चन्द्रास्त - Mar 24 5:56 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:09 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 12:51 AM – 02:39 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:54 AM – 05:42 AM

23 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:03 PM – 3:34 PM
कुलिक - 6:31 AM – 8:01 AM
दुर्मुहूर्त - 08:07 AM – 08:56 AM
वर्ज्यम् - 01:30 PM – 03:18 PM


ये भी पढ़ें-

कब होगा Chandra Grahan 2024? 6 प्वाइंट में जानें इससे जुड़ी हर बातें


Rashi Anusar Kis Rang Se Khele Holi 2024: राशि अनुसार कौन-सा रंग है आपके लिए लकी, किस रंग से खेलें होली?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज