
चंद्र ग्रहण होना एक खगोलीय घटना है। इस बार साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को होगा। ये चंद्र ग्रहण कन्या राशि में होगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देने से यहां इसके सूतक आदि कोई भी नियम मान्य नहीं होंगे। इसी दिन धुरेड़ी यानी होली का त्योहार भी मनाया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
25 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 March 2024)
25 मार्च 2024, दिन सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा दोपहर 12.30 तक रहेगी, इसके बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन धुरेड़ी यानी होली उत्सव मनाया जाएगा। सोमवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 10.37 तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग रहेगा। इनके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:00 से 09:31 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा और केतु कन्या राशि में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से चंद्र ग्रहण होगा। ये साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
25 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 6:36 PM
चन्द्रोदय - Mar 25 6:48 PM
चन्द्रास्त - Mar 26 6:53 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:08 PM – 12:56 PM
अमृत काल – None
ब्रह्म मुहूर्त - 04:52 AM – 05:40 AM
25 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:01 AM – 12:32 PM
कुलिक - 2:03 PM – 3:34 PM
दुर्मुहूर्त - 12:56 PM – 01:45 PM और 03:22 PM – 04:10 PM
वर्ज्यम् - 08:02 PM – 09:50 PM
ये भी पढ़ें-
Holi: कहां खेलते हैं ‘खूनी’ और ‘बिच्छू’ होली? ये हैं 5 खतरनाक परंपराएं
15 दिन में 2 ग्रहण का संयोग, हो सकती है कोई बड़ी घटना-दुर्घटना!
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।