Aaj Ka Panchang 28 मार्च 2024: आज करें संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें कौन-कौन से शुभ बनेंगे?

Published : Mar 28, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-28-March-2024

सार

28 मार्च, गुरुवार को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। गुरुवार को सुस्थिर वर्धमान, हर्षण और वज्र नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:03 से 03:34 तक रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का संयोग 28 मार्च, गुरुवार को बन रहा है। इस दिन कईं शुभ योग भी रहेंगे, जिससे चलते इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

28 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 March 2024)
28 मार्च 2024, दिन गुरुवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। गुरुवार को स्वाती नक्षत्र शाम 06.38 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से सुस्थिर और बाद में विशाखा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:03 से 03:34 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा तुला राशि में, केतु कन्या राशि में, सूर्य, राहु मीन राशि में, बुध और गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

28 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- वर्षण और वज्र
सूर्योदय - 6:26 AM
सूर्यास्त - 6:37 PM
चन्द्रोदय - Mar 28 9:24 PM
चन्द्रास्त - Mar 29 8:32 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:56 PM
अमृत काल - 08:56 AM – 10:42 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 AM – 05:37 AM

28 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:26 AM – 7:57 AM
कुलिक - 9:29 AM – 11:00 AM
दुर्मुहूर्त - 10:30 AM – 11:18 AM और 03:22 PM – 04:10 PM
वर्ज्यम् - 12:41 AM – 02:25 AM


ये भी पढ़ें-

April 2024 Festival List: अप्रैल में शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2081, नोट करें गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी की डेट


Kab Hai Gudi Padwa 2024: 9 या 10 अप्रैल, कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज