Aaj Ka Panchang 29 अक्टूबर 2023: आज से शुरू होगा कार्तिक मास, दिन भर रहेगा कालदण्ड नाम का अशुभ योग

Published : Oct 29, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-29-Oct-2023

सार

29 अक्टूबर, रविवार को भरणी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल शाम 04:22 से 05:47 तक रहेगा। 

उज्जैन. अंग्रेजी कैलेंडर के तरह हिंदू पंचांग में भी एक साल को 12 महीनों में बांटा गया है। हिंदू पंचांग का आठवां महीना कार्तिक इस बार 29 अक्टूबर, रविवार से शुरू हो रहा है। धार्मिक दृष्टि से ये महीना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीने में हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों में भी इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

29 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 October 2023)
29 अक्टूबर 2023, दिन रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दिन भर रहेगा यानी इस दिन से हिंदू पंचांग का आठवां महीना शुरू हो जाएगा। रविवार को भरणी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल शाम 04:22 से 05:47 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा, गुरु और राहु मेष राशि में, सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

29 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- भरणी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:34 AM
सूर्यास्त - 5:47 PM
चन्द्रोदय - Oct 29 6:11 PM
चन्द्रास्त - Oct 30 7:49 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:33 PM
अमृत काल - 12:08 AM – 01:39 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 AM – 05:46 AM

29 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:10 PM – 1:34 PM
कुलिक - 2:58 PM – 4:22 PM
दुर्मुहूर्त - 04:17 PM – 05:02 PM
वर्ज्यम् - 04:21 PM – 05:54 PM


ये भी पढ़ें-

Diwali 2023: दीपावली फेस्टिवल में नया ट्विस्ट, 6 दिनों का होगा ये त्योहार! जानें धनतेरस से भाई दूज तक की तारीखें


Karwa Chauth 2023 Special Song: ‘चौथ माँ की महिमा है निराली’ इन 7 गीतों के बिना अधूरा है करवा चौथ फेस्टिवल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज