
उज्जैन. चंद्र ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है, लेकिन हमारे देश में इसे ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है। इस बार साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर, शनिवार को होगा। इस दिन शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
जानें चंद्र ग्रहण और सूतक का समय (Chandra Grahan 2023 Sutak Time In India)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, 28 अक्टूबर, शनिवार को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसकी सूतक आदि सभी मान्यताएं मानी जाएगी। शरद पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण 01:28 से शुरू होगा, जो 02:24 तक रहेगा। वहीं ग्रहण का सूतक काल शाम 04:28 से ही शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।
28 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 October 2023)
28 अक्टूबर 2023, दिन शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रेवती नक्षत्र शाम 07.31 तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से प्रजापति और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन वज्र और सिद्धि नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:21 से 10:46 तक रहेगा। शनिवार को शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। रात में साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण भी होगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में आ जाएगा। इस राशि में पहले से ही गुरु और राहु स्थिति है। इस दिन सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
28 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- विष्टी और बव
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 5:47 PM
चन्द्रोदय - Oct 28 5:31 PM
चन्द्रास्त - Oct 29 6:45 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:33 PM
अमृत काल - 11:11 PM – 12:41 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:57 AM – 05:45 AM
28 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:34 PM – 2:59 PM
कुलिक - 6:33 AM – 7:57 AM
दुर्मुहूर्त - 08:03 AM – 08:48 AM
वर्ज्यम् - 03:01 PM – 04:32 PM
ये भी पढ़ें-
29 अक्टूबर की सुबह करें ये 4 काम, बचे रहेंगे चंद्र ग्रहण के अशुभ फल से
प्रेग्नेंट महिलाएं हो जाएं सावधान, चंद्रग्रहण के दौरान न करें ये 5 काम
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।