Hindi

प्रेग्नेंट महिलाएं चंद्र ग्रहण में कौन-से काम न करें? जानें सावधानियां

Hindi

कब होगा चंद्र ग्रहण?

साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर, शनिवार की रात 01:06 से शुरू होगा जो रात 02:22 तक रहेगा। ग्रहण की अवधि 01 घण्टा 16 मिनट् की रहेगी। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

Image credits: Getty
Hindi

क्या भारत में रहेगा चंद्र ग्रहण का सूतक?

चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 02:52 से शुरू होगा जो रात 02:22 तक ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।

Image credits: Getty
Hindi

गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

चंद्र ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें हानिकारक होती हैं, इसका बुरा असर गर्भ में पल रहे बच्चों पर हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Image credits: adobe stock
Hindi

ग्रहण काल में बाहर न निकलें

महिलाएं ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी घर से बाहर न निकलें या किसी भी तरह चंद्रमा की किरणों के संपर्क में न आए। अन्यथा गर्भस्थ शिशु पर बुरा असर हो सकता है।

Image credits: adobe stock
Hindi

नुकीली चीजों का उपयोग न करें

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी नुकीली चीज जैसे कैंची, सुई, अथवा ब्लेड आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए ठीक नहीं माना जाता।

Image credits: adobe stock
Hindi

कुछ भी खाएं-पीएं नहीं

धर्म ग्रंथों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाना-पीने से परहेज करना चाहिए। बहुत जरूरी होने पर गर्भवती महिलाएं दवा, पानी, दूध आदि ले सकती हैं।

Image credits: adobe stock
Hindi

सोने से भी बचें

चंद्र ग्रहण के जुड़ी एक मान्यता ये भी है कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना भी नहीं चाहिए। रात में चंद्रमा की रोशनी घर में न आए, इसके लिए खिड़की-दरवाजों पर परदा भी जरूर लगा दें।

Image credits: adobe stock
Hindi

ये काम करने से भी बचें

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं किसी भी रूप में भगवान की पूजा भी न करें। साथ ही सजने-संवरने के काम से भी बचें। इस दौरान गर्भवती महिलाएं मंत्र जाप कर सकती हैं। 

Image Credits: adobe stock