Spiritual

28 अक्टूबर की रात होगा चंद्र ग्रहण, भारत में कब और कैसे देख सकते हैं?

Image credits: Getty

चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को

28 अक्टूबर, शनिवार को साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि सभी नियम मान्य होंगे। चंद्र ग्रहण कैसे देखें, आगे जानिए…

Image credits: Getty

भारत में कब होगा चंद्र ग्रहण?

28 अक्टूबर, शनिवार की रात साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण रात 01:06 से शुरू होगा जो रात 02:22 तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 01 घण्टा 16 मिनट्स रहेगी।

Image credits: Getty

चंद्र ग्रहण का सूतक कब से शुरू होगा?

28 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 02.52 से चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण के समाप्त होने तक यानी रात 02:22 तक रहेगा। इस दौरान कईं बातों का विशेष ध्यान रखें।

Image credits: Getty

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या करें?

चंद्र ग्रहण का गर्भवती महिलाओं पर बुरा असर हो सकता है, इसलिए ये घर से बाहर न निकलें। किसी नुकीली चीज जैसे कैंची, सुई का उपयोग न करें। पूजा आदि करने से भी बचें।

Image credits: Getty

भारत में कैसे देख सकते हैं चंद्र ग्रहण

28 अक्टूबर की रात को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। चूंकि ग्रहण की सीधे नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए इसलिए इसे आप दूरबीन की सहायता से देख सकते हैं।

Image credits: Getty

ऑनलाइन भी देख सकते हैं चंद्र ग्रहण

नासा के यू ट्यूब चैनल आप 28 अक्टूबर को होने वाले चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा TimeandDate.com के YouTube चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा।

Image credits: Getty