Spiritual

दशहरे पर किस ‘चिड़िया’ का दिखना होता है शुभ?

Image credits: wikipedia

दशहरा 24 अक्टूबर को

इस बार दशहरा 24 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। दशहरे से जुड़ी कईं मान्यताएं भी हैं। दशहरे पर एक खास पक्षी का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। जानें कौन-सा है वो पक्षी…

Image credits: Getty

ये है दशहरे से जुड़ी मान्यता

मान्यता के अनुसार, दशहरे पर नीलकंठ पक्षी का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। ये एक तरह का शुभ संकेत है। किस्मत वाले लोगों को ही दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होते हैं।

Image credits: wikipedia

क्या होता है नीलकंठ पक्षी के दिखने से?

कहते हैं कि जिसे भी दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होते हैं उसके सभी बिगड़े काम सही हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आ जाती है। साथ ही उसकी धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

Image credits: wikipedia

जीवन में मिलती है सफलता

दशहरे पर नीलकंठ पक्षी का दिखना इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में जो भी लक्ष्य है वह जल्दी ही पूरा होने वाला है यानी आपको हर काम में सफलता मिलने वाली है।

Image credits: wikipedia

क्यों है नीलकंठ पक्षी से जुड़ी ये मान्यता?

मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध करने जा रहे थे तो उन्हें नीलकंठ पक्षी के दर्शन हुए थे। इसके बाद ही उन्हें रावण का वध करने में सफलता प्राप्त हुई।

Image credits: wikipedia

एक मान्यता ये भी

रावण का वध करने से श्रीराम को ब्राह्मण हत्या का पाप लगा। इससे मुक्ति पाने श्रीराम ने शिवजी की आराधना की। तब शिवजी ने नीलकंठ पक्षी के रूप में ही श्रीराम को दर्शन दिए थे।

Image credits: wikipedia

इसलिए नीलकंठ पक्षी को मानते हैं शुभ

श्रीराम को रावण वध से पहले नीलकंठ पक्षी का दिखना और शिवजी का इसी रूप में दर्शन देने के कारण ही इस पक्षी का इतना महत्व हिंदू धर्म में माना गया है।

Image credits: wikipedia