Spiritual

Chandra Grahan 2023: ग्रहण से पहले या बाद में क्यों आते हैं भूकंप?

Image credits: Getty

चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को

साल 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर, शनिवार की रात को होगा। इस दिन आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी, जिसे शरद पूर्णिमा भी कहते हैं। ये खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा।

Image credits: Getty

क्या चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा?

28 अगस्त को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके अलावा ये अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग में भी दिखेगा।

Image credits: Getty

क्या भारत में भी रहेगा चंद्र ग्रहण का सूतक

चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी यहां मान्य होगा। 28 अक्टूबर, शनिवार की दोपहर 02:52 से सूतक शुरू होगा जो रात 02:22 तक रहेगा।

Image credits: Getty

भारत में चंद्र ग्रहण का समय क्या रहेगा

भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर, शनिवार की रात 01:06 से शुरू होगा जो रात 02:22 तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 01 घण्टा 16 मिनट्स की रहेगी।

Image credits: Getty

ग्रहण से पहले-बाद में क्यों आता है भूकंप

वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं तो भूकंप जैसी घटनाओं की संख्या बढ़ जाती है। ग्रहों की ऐसी स्थिति चंद्र व सूर्य ग्रहण के समय बनती है।

Image credits: Getty

एक कारण ये भी

वैज्ञानिक दावों के अनुसार, चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी पर अब अधिक प्रभाव डालने लगा है। ये स्थिति तब और ज्यादा हो जाती है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीध में होते हैं।

Image credits: Getty