Hindi

शरद पूर्णिमा की रात करें 5 दीपक का ये उपाय, चमक उठेगी किस्मत

Hindi

कब है शरद पूर्णिमा?

इस बार शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर, शनिवार को है। शरद पूर्णिमा की रात यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो कईं तरह की परेशानी दूर हो सकती है और मनाचाहा काम हो सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया

इस बार शरद पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण होगा। इसका समय रात 01:06 से 02:22 तक रहेगा। इसलिए शरद पूर्णिमा से संबंधित सभी उपाय चंद्र ग्रहण के समाप्त होने पर ही करें।

Image credits: Getty
Hindi

5 स्थानों पर लगाएं दीपक

शरद पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में यदि 5 स्थानों पर दीपक लगाया जाए तो इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है और सुखों में वृद्धि होती है।

Image credits: Getty
Hindi

पहला दीपक छत पर

शरद पूर्णिमा की रात पहला दीपक घर की छत पर लगाएं। मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं। घर की छत पर लगा दीपक आपकी खुशियां बढ़ा सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

दरवाजे के दोनों ओर

घर के मुख्य दरवाजे को दोनों ओर 1-1 दीपक लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और हर तरह की खुशी आपके घर में आ सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

तुलसी के निकट

घर में अगर तुलसी का पौधा हो तो तीसरा दीपक उसके पास लगाएं। तुलसी के पास दीपक लगाने से आपके घर में शांति बनी रहेगी यानी विवाद नहीं होंगे।

Image credits: Getty
Hindi

किचन में भी लगाएं दीपक

शरद पूर्णिमा की रात ग्रहण खत्म होने के बाद किचन में भी एक दीपक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में कभी अन्न, जल की कमी नहीं होगी।

Image credits: Getty
Hindi

धन स्थान पर भी दीपक लगाएं

शरद पूर्णिमा की रात अपने धन स्थान यानी जहां आप पैसा रखते हैं जैसे अलमारी या तिजोरी वहां भी एक दीपक जरूर लगाएं। इससे आपके जीवन में धन की कमी नहीं होगी।

Image Credits: Getty