Aaj Ka Panchang 4 अप्रैल 2024: आज करें दशा माता व्रत, जानें किस नक्षत्र से कौन-सा शुभ योग बनेगा?

Published : Apr 04, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-4-April-2024

सार

Aaj ka Panchang 4 April 2024: 4 अप्रैल, गुरुवार को दशा माता की पूजा की जाएगी। इस दिन ध्वजा, श्रीवत्स, सिद्ध और साध्य नाम के 4 शुभ योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:02 से 03:34 तक रहेगा। इस दिन दक्षिण दिशा में यात्रा न करें। 

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को दशा माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दशा माता देवी पार्वती का ही एक रूप है। दशा माता की पूजा करने से घर की दशा यानी स्थिति में सुधार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार दशा माता व्रत 4 अप्रैल, गुरुवार को किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

4 अप्रैल 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 April 2024)
4 अप्रैल 2024, दिन गुरुवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 04.14 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन दशा माता की पूजा-व्रत किया जाएगा। गुरुवार को श्रवण नक्षत्र रात 08.12 तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सिद्ध और साध्य नाम के अन्य 2 शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:02 से 03:34 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, शुक्र और राहु मीन राशि में, बुध और गुरु मेष राशि में, शनि और मंगल कुंभ राशि और केतु कन्या राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

4 अप्रैल 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- विष्टी और बव
सूर्योदय - 6:19 AM
सूर्यास्त - 6:39 PM
चन्द्रोदय - Apr 04 3:03 AM
चन्द्रास्त - Apr 04 2:06 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:54 PM
अमृत काल - 10:28 AM – 11:58 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:42 AM – 05:30 AM

4 अप्रैल 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:19 AM – 7:52 AM
कुलिक - 9:24 AM – 10:57 AM
दुर्मुहूर्त - 10:26 AM – 11:15 AM और 03:22 PM – 04:11 PM
वर्ज्यम् - 11:51 PM – 01:19 AM


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2024: होने वाला है 50 साल का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा, क्या होगा भारत पर असर?


सपने में दिखे कुंवारी लड़की तो जानें क्या लिखा है आपकी किस्मत में?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज