
उज्जैन. भीष्म पितामह महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को इनकी जयंती मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 4 फरवरी, रविवार को है यानी इस बार इसी दिन भीष्म पितामह जयंती मनाई जाएगी। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
4 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 February 2024)
4 फरवरी 2024, दिन रविवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 05.50 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। रविवार को विशाखा नक्षत्र सुबह 07.20 तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। इस दिन भीष्म जयंती का पर्व मनाया जाएगा। रविवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से उत्पात और अनुराधा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 3 अशुभ योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:48 से 06:11 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र और मंगल धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
4 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:09 AM
सूर्यास्त - 6:11 PM
चन्द्रोदय - Feb 04 1:38 AM
चन्द्रास्त - Feb 04 12:37 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:02 PM
अमृत काल - 09:15 PM – 10:54 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:33 AM – 06:21 AM
4 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:40 PM – 2:03 PM
कुलिक - 3:26 PM – 4:48 PM
दुर्मुहूर्त - 04:43 PM – 05:27 PM
वर्ज्यम् - 11:26 AM – 01:04 PM
ये भी पढ़ें-
Vasant Panchami 2024:किस मुस्लिम देश में होती है देवी सरस्वती की पूजा?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।