Spiritual

Vasant Panchami 2024:किस मुस्लिम देश में होती है देवी सरस्वती की पूजा?

Image credits: adobe stock

वसंत पंचमी 14 फरवरी को

हर साल माघ मास में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 14 फरवरी, बुधवार को है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। सरस्वती ज्ञान और संगीत की देवी हैं।

Image credits: adobe stock

इंडोनेशिया में भी होती है सरस्वती पूजा

सरस्वती हिंदुओं की आराध्य देवी हैं, लेकिन एक मुस्लिम देश में भी देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। ये मुस्लिम देश है इंडोनेशिया। इसे मुस्लिमों का सबसे बड़ा देश भी कहा जाता है।

Image credits: adobe stock

मुस्लिमों का सबसे बड़ा देश

एक रिकार्ड के अनुसार, इंडोनेशिया में 26 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं और मात्र 3 प्रतिशत हिंदू। इस देश में मुस्लिम भी हिंदू देवी-देवताओं की पूजा श्रद्धा भाव से करते हैं।

Image credits: freepik

देवी सरस्वती को मानते हैं ज्ञान की देवी

इंडोनेशिया में देवी सरस्वती की पूजा भी की जाती है। यहां कईं स्थानों पर देवी सरस्वती की प्रतिमाएं भी दिखाई देती हैं। मुस्लिम लोग इन्हें ज्ञान और संगीत की देवी के रूप में पूजते हैं।

Image credits: X@raviahira1

अमेरिका में लगाई मूर्ति

इंडोनेशिया में देवी सरस्वती का कितना सम्मान है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगता है कि अमेरिका स्थित इंडोनेशिया दूतावास के बाहर भी उन्होंने देवी सरस्वती की प्रतिमा लगाई है।

Image credits: X@BellamSwathi

संगीत की देवी हैं सरस्वती

इस प्रतिमा में देवी सरस्वती अपने वाहन हंस के ऊपर खड़ी हैं और आशीर्वाद देने की मुद्रा में है। साथ ही उनके हाथों में एक वाद्य यंत्र हैं जो बताता है कि वे संगीत की भी देवी हैं।

Image credits: X@Psm_cuts

सरस्वती की छाया में बैठे हैं बच्चे

देवी सरस्वती की इस प्रतिमा के नीचे 3 बच्चे बैठकर पढ़ाई करते दिखाई देते हैं। इस बात से पता चलता है कि इंडोनेशिया में भी देवी सरस्वती को ज्ञान और बुद्धि की देवी माना जाता है।

Image credits: pinterest