
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह कभी एक स्थान पर स्थिर नहीं रहते, ये लगातार गति करते रहते हैं। हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। 9 ग्रहों में सबसे तेज गति चंद्रमा की है। ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि बदलता है। 4 जनवरी को ये ग्रह कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
4 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 Januray 2024)
4 जनवरी 2024, दिन गुरुवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन हस्त नक्षत्र शाम 05.36 तक रहेगी, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से राक्षस और इसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से चर नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:51 से 03:10 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मेष राशि में, बुध, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
4 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:49 PM
चन्द्रोदय - Jan 04 12:14 AM
चन्द्रास्त - Jan 04 12:19 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:10 PM – 12:52 PM
अमृत काल - 10:51 AM – 12:39 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:36 AM – 06:24 AM
4 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:12 AM – 8:32 AM
कुलिक - 9:52 AM – 11:11 AM
दुर्मुहूर्त - 10:45 AM – 11:27 AM और 03:00 PM – 03:42 PM
वर्ज्यम् - 02:19 AM – 04:04 AM
ये भी पढ़ें-
Saphala Ekadashi: साल 2024 की पहली एकादशी कब, 6 या 7 जनवरी को?
Varshik Rashifal 2024: मेष से मीन तक, किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2024? यहां पढ़ें संपूर्ण राशिफल
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।