Aaj Ka Panchang 9 नवंबर 2023: रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Nov 09, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-9-Nov-2023

सार

Aaj ka Panchang 9 november 2023: 9 नवंबर, गुरुवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:33 से 02:55 तक रहेगा। 

दिवाली से 4 दिन पहले आने वाली एकादशी बहुत खास होती है, इसे रमा एकादशी कहते हैं। इस बार रमा एकादशी 9 नवंबर, गुरुवार को है। खास बात ये है कि इस दिन गोवत्स द्वादशी का पर्व भी मनाया जाएगा। बहुत से लोग इसी दिन से घरों के बाहर दीपक लगाना शुरू कर देते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

9 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 November 2023)
9 नवंबर 2023, दिन गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 10:42 तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:33 से 02:55 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य और मंगल तुला राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

9 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:40 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Nov 09 2:52 AM
चन्द्रास्त - Nov 09 3:22 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल - 01:58 PM – 03:44 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:04 AM – 05:52 AM

9 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:40 AM – 8:02 AM
कुलिक - 9:25 AM – 10:47 AM
दुर्मुहूर्त - 10:20 AM – 11:04 AM और 02:44 PM – 03:28 PM
वर्ज्यम् - 07:07 AM – 08:52 AM


ये भी पढ़ें-

Narak Chaturdashi 2023: नरक चतुर्दशी कब, 11 या 12 नवंबर? ये 14 नाम बोलकर करें यमराज को दीपदान, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त-योग और कथा


Dhanteras 2023: धनतेरस पर सोना क्यों खरीदना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज