Spiritual

धनतेरस पर GOLD क्यों खरीदें? वजह जान आप भी खुद को नहीं रोक पाएंगे

Image credits: Getty

कब है धनतेरस? (Kab Hai Dhanteras 2023)

10 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस है। ये दिन सोना खरीदने के लिए बहुत शुभ मानते हैं। बहुत कम लोगों को इसके पीछे का कारण पता है। आगे जानिए धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों शुभ होता है…

Image credits: Getty

गुरु की धातु है सोना

सोना गुरु ग्रह की धातु है। गुरु शुभ फल देने वाला ग्रह है। ये वैवाहिक जीवन में भी शुभ फल प्रदान करता है। धनतेरस पर सोना खरीदने से गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल हमें प्राप्त होते हैं।

Image credits: Getty

बनी रहती है सुख-समृद्धि

मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदा गया सोना सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है। इसलिए लोग इस दिन सोना खरीदकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी आदि में रख देते हैं। इससे जीवन सुखमय बना रहता है।

Image credits: Getty

इसलिए भी खरीदते हैं सोना

मान्यता है कि धनतेरस पर ही भगवान धन्वंतरि समुद्र में से अमृत कलश लेकर निकले थे। वह कलश सोना का था। इसी मान्यता के चलते भी इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना गया है।

Image credits: Getty

देवी लक्ष्मी का स्वरूप

हिंदू धर्म में धन को देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। इसलिए कोशिश की जाती है कि धनतेरस पर देवी लक्ष्मी को किसी तरह अपने घर लाया जाए। सोना खरीदना इसी सोच का प्रतीक है।

Image credits: Getty

विवाह की तैयारियों की शुरूआत

दीपावली के बाद विवाह के मुहूर्त होते हैं। इसके पहले वर-वधू के लिए सोने के आभूषण खरीदे जाते हैं। सोने की खरीदी शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए, यही सोचकर धनतेरस पर सोना खरीदा जाता है।

Image credits: Getty