Spiritual

Dhanteras 2023 पर दिन भर कर सकते हैं खरीदी, यहां चेक करें शुभ मुहूर्त

Image credits: Getty

कब है धनतेरस 2023? (Kab Hai Dhanteras 2023)

10 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस है। ये दिन खरीदी, पूजा, उपाय आदि के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। आगे जानिए धनतेरस 2023 के दिन भर के शुभ मुहूर्त की पूरी डिटेल…

Image credits: Getty

अभिजीत मुहूर्त का समय

10 नवंबर, शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 से दोपहर 12:32 तक रहेगा। ये मुहूर्त खरीदी के लिए उपयुक्त है। इस मुहूर्त में की गई खरीदी शुभ फल देने वाली रहेगी।

Image credits: Getty

अमृत काल मुहूर्त का समय

10 नवंबर, शुक्रवार को अमृत काल मुहूर्त शाम 05:35 से 07:20 तक रहेगा। ये समय भी खरीदी के लिए शुभ है। इस मुहूर्त में आप जो भी खरीदेंगे, इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

Image credits: Getty

ये मुहूर्त भी शुभ

चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार, 10 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस पर दोपहर 12:10 से 01:33 तक और शाम 04:17 से 05:40 तक का समय भी खरीदी के लिए शुभ रहेगा।

Image credits: Getty

धनतेरस पूजा का मुहूर्त

10 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:47 से 07:43 तक रहेगा। यानी उसकी कुल अवधि 01 घण्टा 56 मिनट की रहेगी। इस समय खरीदी करना भी शुभ रहेगा।

Image credits: Getty

दीपदान का मुहूर्त

धनतेरस पर यमराज को प्रसन्न करने के लिए दीपदान करने की परपरा है। इसका शुभ मुहूर्त शाम 05:30 से 08:08 तक रहेगा। इस समय की गई खरीदी शुभ फल देने वाली रहेगी।

Image credits: Getty