Spiritual

Diwali 2023 Upay: दिवाली पर करें ये 10 उपाय, मिलेगा मनचाहा फायदा

Image credits: Adobe Stock

दिवाली 12 नवंबर को

12 नवंबर, रविवार को दीपावली है। मान्यता है कि इस दिन किए गए धन लाभ के उपाय जल्दी ही शुभ फल प्रदान करते हैं। आगे जानिए इस बार दिवाली पर आप कौन-से उपाय कर सकते हैं…

Image credits: Getty

हल्दी का उपाय

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करते समय हल्दी की एक साबूत गांठ भी पूजा स्थल पर रखें। पूजा के बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रख दें। इससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी।

Image credits: Adobe Stock

श्रीसूक्त का पाठ करें

दीपावली की रात 12 बजे के बाद स्नान आदि कर लाल कपड़े पहनकर देवी लक्ष्मी के चित्र के सामने बैठकर श्रीसूक्त का पाठ करें। इस उपाय से जल्दी ही आपकी गरीबी दूर हो सकती है।

Image credits: Pinterest

चावल का उपाय

दिवाली पूजा में उपयोग किए चावल की एक पुड़िया बनाकर इसे अपने पर्स में रख लें। इससे आपकी जेब में कभी पैसों की कमी नहीं होगी और हर तरह की सफलता भी प्राप्त होगी।

Image credits: Adobe Stock

लक्ष्मी-विष्णु का अभिषेक करें

दीपावली की रात 12 बजे बाद गाय के दूध में केसर मिलाकर इससे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का अभिषेक करें। मन ही मन लक्ष्मी मंत्र का जाप करते रहें। इससे हर इच्छा पूरी होगी।

Image credits: Adobe Stock

गोमती चक्र का उपाय

गोमती चक्र का उपयोग तंत्र उपायों में होता है। लक्ष्मी पूजा में गोमती चक्र भी रखें। बाद में इसे अपने धन स्थान यानी तिजोरी या गल्ले में रखें। इससे आपका बिजनेस तेजी से चलने लगेगा।

Image credits: Pinterest

पीपल के नीचे दीपक जलाएं

आपके घर के पास कोई पीपल का पेड़ हो तो दीपावली की रात उसके नीचे शुद्ध घी का दीपक लगाएं और देवी लक्ष्मी को घर आने के लिए आमंत्रित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: Adobe Stock

राशि मंत्रों का जाप करें

दीपावली की रात साफ वस्त्र पहनकर अपनी राशि के अनुसार देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप के लिए स्फटिक की माला का उपयोग करें। ये मंत्र आपको को भी ब्राह्मण बता सकता है।

Image credits: Getty

एकाक्षी नारियल का उपाय

एकाक्षी नारियल का उपयोग तंत्र उपायों में होता है। दिवाली पर इसकी पूजा कर लाल कपड़े में लपेटकर किचन में छिपाकर रख दें। इससे आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

Image credits: Pinterest

श्रीयंत्र की पूजा करें

दीपावली पर लक्ष्मी पूजा में श्रीयंत्र भी रखें। इससे यह सिद्ध हो जाएगा और बाद में इसे अपने पूजा स्थान पर स्थापित करे रोज पूजा करें। इससे आपके जीवन में पैसों की तंगी नहीं होगी।

Image credits: Pinterest

बिल्व वृक्ष की पूजा करें

धर्म ग्रंथों के अनुसार, बिल्व वृक्ष की जड़ में धन के देवता कुबेर का स्थान होता है। दीपावली की रात इस पेड़ के नीचे शुद्ध ही एक दीपक लगाएं। इससे आपको जीवन में हर सफलता मिलेगी।

Image credits: Adobe Stock