बचना चाहते हैं बेड लक से तो Dhanteras 2023 पर न खरीदें ये 5 चीजें
Spiritual Nov 10 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है धनतेरस? (Kab hai Dhanteras 2023)
इस बार धनतेरस 10 नवंबर, शुक्रवार को है। इसी दिन से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरूआत होती है। ये दिन खरीदी, पूजा, उपाय आदि के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
खरीदी के लिए शुभ
वैसे तो धनतेरस पर खरीदी गई चीजें शुभ फल देती हैं, लेकिन इस दिन कुछ चीजें भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए। ये चीजें आपको गरीब बना सकती हैं। आगे जानिए इन चीजों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
लोहे का सामान न खरीदें
धनतेरस पर लोहे के बर्तन या अन्य कोई सामान भूलकर भी न खरीदें। कारण ये है कि लोहा शनि की धातु है। धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें खरीदने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
कांच का सामान न खरीदें
धनतेरस पर कांच का सामान जैसे गिलास, बर्तन या कोई शो-पीस भी नहीं खरीदना चाहिए। ये चीजें राहु से संबंधित हैं जो आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है और इनकम भी घटाती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
धारदार चीजें न खरीदें
धनतेरस पर आप भूलकर भी धारदार चीजें जैसे चाकू या कैंची खरीदने से बचें। धनतेरस पर ये चीजें घर में लाने से निगेटिविटी बढ़ती है जो आगे जाकर आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
एल्युमिनियम के बर्तन न खरीदें
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है, लेकिन ये एल्युमिनियम के नहीं होना चाहिए। क्योंकि ये शुद्ध धातु नहीं है। आयुर्वेद में इसमें पकाए गए भोजन को अशुद्ध माना गया है।
Image credits: Getty
Hindi
यूज एंड थ्रो चीजें न खरीदें
धनतेरस पर ऐसी चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए जो यूज एंड थ्रो है यानी एक बार उपयोग करने के बाद उसे फेंकना पड़े। ऐसी चीजें लाइफ में गरीबी का कारण बन सकती हैं।