Spiritual

Diwali 2023 के बीच मिस ना करें शॉपिंग,नोट करें 7 से 12 Nov. का शुभ योग

Image credits: Getty

7 से 12 नवंबर तक शुभ योग

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, 7 से 12 नवंबर यानी दीपावली तक रोज खरीदी के शुभ योग बन रहे हैं। आगे जानिए किस शुभ योग में क्या खरीदना फायदेमंद रहेगा…

Image credits: Getty

7 नवंबर, मंगलवार के शुभ योग

इस दिन ब्रह्म और शुभकर्तरी योग बनेगा। इस शुभ योग में प्रॉपर्टी खरीदना शुभ रहेगा, वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, फ्रीज आदि भी खरीद सकते हैं।

Image credits: Getty

8 नवंबर, बुधवार के शुभ योग

इस दिन इंद्र, दामिनी और स्थिर योग बनेगा। इस दिन बिजनेस और शेयर मार्केट से संबंधित इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा ज्वेलरी खरीदने से भी शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: Getty

9 नवंबर, गुरुवार के शुभ योग

इस दिन शुभकर्तरी और उभयचरी योग बनेगा। इस शुभ योग में नए काम शुरू कर सकते हैं। इस दिन आप व्हीकल, मशीनरी और घर की सजावट का सामान खरीद सकते हैं।

Image credits: Getty

10 नवंबर के शुभ योग

इस दिन शुभकर्तरी, वरिष्ठ, सरल, सुमुख और अमृत नाम के 5 योग बनेंगे। इन योगों में व्हीकल के साथ हर चीज खरीदना शुभ रहेगा। नए काम की शुरूआत भी इस दिन कर सकते हैं।

Image credits: Getty

11 नवंबर, शनिवार के शुभ योग

इस दिन प्रीति और सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इस दिन आप अपनी इच्छा अनुसार कुछ भी खरीद सकते हैं। वैसे इस दिन व्हीकल और मशीनरी की खरीदारी विशेष शुभ रहेगी।

Image credits: Getty

12 नवंबर, रविवार के शुभ योग

इस दिन दिवाली पर आयुष्मान और सौभाग्य योग रहेंगे। ये दिन हर तरह की खरीदी और इन्वेस्टमेंट के लिए शुभ रहेगा। सोना-चांदी की ज्वेलरी और नए वाहन भी इस दिन खरीद सकते हैं।

Image credits: Getty