Virat Kohli birthday: पत्नी संग मंदिरों में नजर आ चुके विराट, तस्वीरें
Spiritual Nov 05 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:social media
Hindi
विराट कोहली का जन्मदिन आज
5 नवंबर 2023 को भारत को लोकप्रिय क्रिकेटर विराट कोहली का 35वां जन्म दिन है। किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट धार्मिक भी हैं। वे अक्सर किसी न किसी मंदिर में नजर आते हैं।
Image credits: facebook@Viratkohli
Hindi
देखें विराट का धार्मिक लुक
विराट के जन्म दिन के मौके पर हम आपको उनकी कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं जिसमें में धार्मिक लुक में या किसी मंदिर में नजर आ रहे हैं। आगे देखिए विराट कोहली की ये खास तस्वीरें…
Image credits: social media
Hindi
मंदिर में दीपक जलाते विराट
विराट कोहली इस तस्वीर में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दीपक जलाते हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटो बाबा नीम करोली आश्रम की बताई जा रही है और उत्तराखंड में है।
Image credits: social media
Hindi
विराट कोहली ऋषिकेश में
इस तस्वीर में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर दयानंद गिरि आश्रम, ऋषिकेश की है। विराट कोहली जनवरी 2023 में यहां गए थे।
Image credits: social media
Hindi
विराट कोहली महाकाल की शरण में
मार्च 2023 में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर गए थे। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में पूजा भी की।
Image credits: social media
Hindi
नीम करोली आश्रम में कोहली
बाबा नीम करोली पर विराट कोहली की श्रद्धा है। पिछले दिनों वे अपनी पत्नी के साथ उनके आश्रम में नजर आए थे। वे अक्सर वहां जाते रहते हैं।
Image credits: social media
Hindi
वृंदावन में विराट कोहली
इन दिनों वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचनों के चलते लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। पिछले दिनों विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी के साथ वहां पहुंचे थे।
Image credits: social media
Hindi
अमृतसर में विराट कोहली
विराट कोहली काफी समय पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी नजर आ चुके हैं। यहां आकर उन्होंने दर्शन किए और काफी समय भी बिताया था।