Spiritual

Diwali 2023 पर ये 8 काम भूलकर भी न करें, देवी लक्ष्मी बना देंगी कंगाल

Image credits: Getty

दिवाली 12 नवंबर को

दिवाली 12 नवंबर, रविवार को है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में देवी लक्ष्मी का वास हो, लेकिन कुछ काम करने वालों के घर देवी लक्ष्मी नहीं ठहरतीं। जानें कौन-से हैं वो काम…

Image credits: Getty

जो सोता रहता है

धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्योदय, सूर्यास्त या दोपहर में सोता है। देवी लक्ष्मी उसके घर में निवास नहीं करती, क्योंकि ऐसे लोग आलसी होते हैं।

Image credits: adobe stock

विवाद करने वाले

जो लोग अक्सर विवाद करते रहे हैं जो कलहप्रिय होते हैं। इनका समय दूसरों की बुराई करने में ही निकलता है। ऐसे लोगों को देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं।

Image credits: adobe stock

जो साफ-सफाई से नहीं रहता

जो व्यक्ति अपने दांत साफ नहीं करता, नहाता नहीं और साफ कपड़े नहीं पहनता, देवी लक्ष्मी कभी उसके घर में प्रवेश नहीं करती। ऐसे लोग गरीब बने रहते हैं।

Image credits: adobe stock

दान नहीं करने वाले

धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो लोग समर्थ होने पर भी दान नहीं करते। घर आए भिक्षुक को खाली हाथ लौटा देते हैं। इनके घर में देवी लक्ष्मी का वास अधिक समय तक नहीं रहता।

Image credits: Getty

झूठ बोलने वाले

जो लोग हमेशा झूठ बोलते हैं, अपवित्र काम करते हैं और दूसरों को धोखा देते हैं। ऐसे लोगों को देवी लक्ष्मी त्याग देती है, जिससे वे कभी सुखी नहीं कर पाते।

Image credits: Getty

धोखा देने वाले

जो व्यक्ति पराई स्त्री पर नजर रखता है या जो स्त्री विवाहित होकर भी दूसरे पुरुष का ध्यान करती है, ऐसे लोग धनवान भी हो तो भी देवी लक्ष्मी के क्रोध से निर्धन हो जाते हैं।

Image credits: adobe stock

निगेटिव सोच वाले

धर्म ग्रंथं के अनुसार, जो लोग हमेशा निगेटिव सोचते हैं और निराशावादी होते हैं। देवी लक्ष्मी जल्दी ही उनका साथ छोड़ देते हैं जिससे इन्हें कभी सफलता नहीं मिलती।

Image credits: adobe stock

दूसरों का धन हड़पने वाले

जो लोग दूसरों के धन पर नजर रखते हैं, नशा करते हैं और निर्दय होते हैं। देवी लक्ष्मी उनका साथ हमेशा के लिए छोड़ देती हैं।

Image credits: adobe stock