
12 August 2025 Ka Rashifal: 12 अगस्त, मंगलवार को मेष राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं, इनकी सेहत भी बिगड़ सकती है। वृष राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिलेगी, इन्हें खान-पान में सावधानी रखनी चाहिए। मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा और ये संपत्ति भी खरीद सकते हैं। कर्क राशि वालों को नुकसान हो सकता है, इन्हें कोई धोखा भी दे सकता है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
इस राशि के लोग आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से ठीक रहेगी। अचानक परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान करेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है, इन्हें मेहनत का परिणाम नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Palmistry: लाखों में किसी 1 की हथेली में होती है ये रेखा, रंक को भी बना सकती है राजा!
Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर कान्हा को चढ़ाएं ये 5 चीजें, घर आएगी सुख-समृद्धि
आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें नहीं तो पेट खराब हो सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें नहीं तो किसी से विवाद संभव है।
आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई पुराना दुश्मन परेशान कर सकता है, इसलिए किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें नहीं तो बजट बिगड़ेगा।
इस राशि के लोगों को नुकसान होने की संभावना बन रही है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज बिना पढ़े किसी भी कागज पर साइन न करें। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। आज आप किसी पर अचानक आक्रमक हो सकते हैं।
इस राशि के लोगों को संतान की चिंता सताएगी। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, जिसके चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पत्नी से अनबन हो सकती है।
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। पैसों की आवक बनी रहेगी। नौकरी में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपको मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। नौकरी में तरक्की की बात सुनकर आपको बहुत खुशी होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो दुर्घटना होने का भय बना रहेगा।
इस राशि के लोग नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। बिजनेस को लेकर कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग इन्वेस्टमेंट न करें तो शुभ रहेगा।
इस राशि के लोग किसी की बातों में आकर गलत निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। किसी अजनबी पर विश्वास न करें। मौसमी बीमारियों हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्टूडेंट के लिए भी दिन बहुत अच्छा नहीं है।
इस राशि के लोगों को नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़े मामलों में अच्छा-खास लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। हेल्थ में पहले से सुधार होगा। पुराने विवादों का अंत आज आसानी से हो सकता है।
इस राशि के लोग गैरकानूनी काम न करें नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।किसी नजदीकी व्यक्ति से विवाद भी हो सकता है। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। अतिरिक्त इनकम के रास्ते बंद हो सकते हैं। कोई महंगी वस्तु चोरी या गुम हो सकती है।
इस राशि के लोगों का ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। टारगेट को लेकर प्रेशर बना रहेगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें नहीं तो बाद में पछताएंगे। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें। ना चाहत हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।