Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा में एक से बढ़कर किस्मत चमकाने वाली रेखाओं के बारे में बताया गया है। ऐसी ही एक रेखा का नाम है शिव रेखा। जिसकी भी हथेली में ये रेखा होती है, उस पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है और वह गरीब पैदा होकर भी अमीर हो जाता है।

Shiv Rekha In Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के हाथ में कुछ शुभ रेखाएं होती हैं। इनमें से कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जो कंगाल को भी अमीर बनने का संकेत देती है। ऐसी ही एक रेखा का नाम है शिव रेखा। ये रेखा जिसकी भी हथेली में होती है, वो भले ही गरीबी में पैदा हुआ हो लेकिन महादेव की कृपा से जल्दी ही अमीर बन जाता है। ऐसे लोगों पर शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है। हालांकि ये रेखा कुछ भाग्यशाली लोगों की हथेली में ही होती है। जानें हथेली में कहां होती है शिव रेखा और इसके फायदे…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हथेली में कहां होती है शिव रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की तीन सबसे बड़ी रेखाओं में ह्रदय रेखा भी एक है। ये रेखा कनिष्का (सबसे छोटी अंगुली) के नीचे से शुरू होकर सबसे बड़ी अंगुली की ओर जाती है। जब ये रेखा सबसे बड़ी अंगुली के नीचे वाले सिरे पर तीन भागों में बंटकर त्रिशूल का निशान बना ले तो इसे शिव रेखा कहते हैं। ये रेखा हर किसी की हथेली में नहीं होती सिर्फ किस्मत वालों के हाथ में पाई जाती है।

ये भी पढ़ें-

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि कब से, 22 या 23 सितंबर? नोट करें सही डेट


Grahan 2025: श्राद्ध पक्ष में होंगे 2 ग्रहण, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?

शिव रेखा कैसे चमकाती है किस्मत?

जिन लोगों की हथेली में शिव रेखा स्पष्ट रूप दिखाई देती है, उस पर महादेव की कृपा जीवन भर बनी रहती है। ऐसे लोग शिव भक्त होते हैं और अपनी मेहनत से जीवन में अपना एक अलग स्थान बनाते हैं। ऐसे लोग भले ही गरीबी में पैदा हों तो भी युवा होते-होते इनके पास काफी पैसा आ जाता है।

कैसा होता है शिव रेखा वाले लोगों का नेचर?

शिव रेखा वाले लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ये धर्म-कर्म से जुड़े कामों में सदैव आगे रहते हैं। समाज में सभी लोग इनका बड़ा सम्मान करते हैं। ये परिवार में सभी को साथ लेकर चलते हैं। इनकी लव लाइफ भी बहुत अच्छी होती है। ये हर काम ईमानदारी और जिम्मेदारी से करते हैं। इनकी दोस्ती बहुत कम लोगों से होती है, लेकिन जिनसे भी होती है, उनके मुश्किल समय में ये हर समय उनके साथ होते हैं।

आध्यात्मिक हो जाते हैं ऐसे लोग

जिनकी हथेली में शिव रेखा होती है, ऐसे लोग अपने जीवनकाल में हर सुख भोगते हैं और अंत काल में आध्यात्मिक हो जाते हैं यानी संसार से मोह-माया छोड़कर भगवान की भक्ति में लग जाते हैं। कईं बार ऐसे लोग धार्मिक गुरु भी बन जाते हैं और लाखों लोग इनके अनुयायी होते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।