12 February 2024 आज का राशिफल: बिजनेस में किसे मिलेगा बड़ा आर्डर-ऑफिस में कौन होगा परेशान? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 12 February 2024: 12 फरवरी, सोमवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में राहु पहले से स्थित है। राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Feb 11, 2024 6:37 AM IST / Updated: Feb 12 2024, 08:20 AM IST

Aaj Ka Rashifal 12 February 2024: 12 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के बिजनेस की स्थिति मजबूत होगी, कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। वृष राशि वालों को संतान से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वाले की लव लाइफ में परेशानी होगी, वर्क प्लेस पर बदलाव हो सकता है। कर्क राशि वाले पेट के रोगों से परेशान रहेंगे, कुछ अनावश्यक खर्चे भी हो सकते हैं। कैसा बीतेगा आपका आज का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

12 फरवरी 2024 मेष राशिफल (12 February 2024 Mesh Rashifal)
बिजनेस की स्थिति मजबूत होगी, कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। पति-पत्नी दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आपका व्यवहार कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

Latest Videos

फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (12 February 2024 Vrishbha Rashifal)
परिवार के बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें। स्टूडेंट्स को आज किसी तरह की परेशानी हो सकती है। कंधे का दर्द की शिकायत हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (12 February 2024 Mithun Rashifal)
बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के कारण घर में विवाद हो सकता है। वर्क प्लेस पर कुछ बदलाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज बनाई गई कोई योजना निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

फरवरी 2024 कर्क राशिफल (12 February 2024 Kark Rashifal)
आपके आक्रामक स्वभाव के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा से जुड़े कामों में सफलता मिलने की अधिक संभावना है। दोपहर बाद अधिक लाभकारी स्थितियां बन सकती हैं। कुछ अनावश्यक खर्चे भी होंगे।

फरवरी 2024 सिंह राशिफल (12 February 2024 Singh Rashifal)
वर्क प्लेस पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रॉपर्टी के कामों से फायदा होगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

फरवरी 2024 कन्या राशिफल (12 February 2024 Kanya Rashifal)
आज हाथ आई सफलता सफलता किसी कारण हाथ से फिसल सकती है जिससे नुकसान होने की संभावना है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है। युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध और अधिक घनिष्ठ हो सकते हैं।

फरवरी 2024 तुला राशिफल (12 February 2024 Tula Rashifal)
घर के रेनोवेशन पर पैसा खर्च होगा। बिजनेस से जुड़े किसी भी काम में दूसरे लोगों पर भरोसा न करें। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हर काम योजना के अनुसार समय पर होगा। आय के नए साधन बन सकते हैं। आलस्य हावी हो सकता है।

फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (12 February 2024 Vrischik Rashifal)
नकारात्मक स्वभाव के कारण रिश्तेदारों से विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस के मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से थकान और आलस्य रहेगा। संपत्ति के लेन-देन में लाभकारी सौदे हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिलेगा।

फरवरी 2024 धनु राशिफल (12 February 2024 Dhanu Rashifal)
कोई भी नया काम शुरू करने से पहले बजट बना लें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। आज चोरी या धन हानि की संभावना बन रही है। परिवार के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद के कारण चिंता रहेगी। तनाव आपके पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है।

फरवरी 2024 मकर राशिफल (12 February 2024 Makar Rashifal)
दूसरों के बजाए अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। यात्रा में काफी पैसा खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। स्टूडेंट्स मौज-मस्ती पर ध्यान न देकर पढ़ाई पर ध्यान दें तो उन्हें सफलता मिलेगी।

फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (12 February 2024 Kumbh Rashifal)
आज धन लाभ की अपेक्षा खर्च की संभावना अधिक बन रही है। भाइयों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। थकान के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। संतान की कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। सामाजिक कामों में आपका खास योगदान रहेगा।

फरवरी 2024 मीन राशिफल (12 February 2024 Meen Rashifal)
बच्चों के साथ समय बिताना का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों से उनके अधिकारी खुश रहेंगे। परिवारजनों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रह सकता है। बुजुर्गों का सहयोग आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आपका गुस्सा और जल्दबाजी परेशानी का कारण बन सकती है।


ये भी पढ़ें-

Holika Dahan 2024: कब करें होलिका दहन 24 या 25 मार्च को?


Vasant Panchami 2024: वसंत पंचमी पर करें इन मंत्रों का जाप, बनी रहेगी देवी सरस्वती की कृपा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ganesh Chaturthi 2024: देखें लालबागचा राजा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पहली झलक | LaLbaugcha Raja
Vinesh Phogat Joins Congress: आते ही विनेश फोगाट ने दिखा दिए अपने तेवर, BJP का चिट्ठा खोला
Dharmpal Singh Video Viral: 'पुलवामा क्या है' फंस गए योगी के मंत्री #Shorts
AAP LIVE : Haryana के Meham में Sunita Kejriwal जी की बदलाव जनसभा | Haryana Elections 2024
Vinesh Phogat ने छोड़ दी रेलवे की नौकरी, जानिए क्या है आगे का प्लान । Bajrang Punia